बीजापुर 16 जून । mahapaur sanjay pandey : जगदलपुर महापौर संजय पाण्डेय ने बीजापुर में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों को भारत के इतिहास का परिवर्तनकारी काल बताया।
12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, गरीब कल्याण
mahapaur sanjay pandey : उन्होंने कहा कि बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, गरीब कल्याण, राष्ट्रीय सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। यह कालखंड केवल योजनाओं और घोषणाओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला साबित हुआ है।
जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास
mahapaur sanjay pandey : वर्ष 2014 में देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त किया था और आज लगातार तीसरी बार जनता का समर्थन यह साबित करता है कि देश विकास और सुशासन की राजनीति पर भरोसा करता है। महापौर ने कहा कि जनधन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। वहीं किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड और कृषि सिंचाई योजनाओं से किसानों को आर्थिक मजबूती मिली है।
आतंकवाद और नक्सलवाद के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई
mahapaur sanjay pandey : उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों का विस्तार, रेलवे का आधुनिकीकरण, वंदे भारत ट्रेनों का संचालन, नए हवाई अड्डों का निर्माण तथा मेट्रो नेटवर्क का विस्तार देश की प्रगति का प्रमाण है। सुरक्षा के क्षेत्र में आतंकवाद और नक्सलवाद के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई से देश की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हुई है।
महिलाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर बढ़ाए ग
mahapaur sanjay pandey : महिलाओं के लिए लखपति दीदी, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ तथा सुकन्या समृद्धि जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। युवाओं के लिए भी रोजगार, कौशल विकास और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाए गए हैं।
जी-20 की सफल अध्यक्षता
mahapaur sanjay pandey : संजय पाण्डेय ने कहा कि जी-20 की सफल अध्यक्षता और वैश्विक मंचों पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की बढ़ती ताकत को दर्शाती है। उन्होंने विकसित भारत के निर्माण में जनभागीदारी बढ़ाने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित
mahapaur sanjay pandey : पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीनिवास मुदलियार, जिलाध्यक्ष घासीराम नाग, उपाध्यक्ष सतेंद्र ठाकुर, महामंत्री फूलचंद गागड़ा, मीडिया प्रभारी प्रताप यादव, मंडल अध्यक्ष अशोक राव सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Read More : दुनिया के केंद्रीय बैंक अगले पांच वर्षों में बढ़ाएंगे अपना गोल्ड रिजर्व, डॉलर की कम होगी हिस्सेदारी : वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल














