Lok Sabha 2024 First List: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, राजनांदगांव से भूपेश बघेल,कोरबा से ज्योत्स्ना महंत,महासमुंद से ताम्रध्वज साहू,रायपुर से विकास उपाध्याय नामों का ऐलान

Lok Sabha 2024 First List
Lok Sabha 2024 First List

नई दिल्ली,| Lok Sabha 2024 First List: आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रखते हुए, लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी मुख्यालय में आज प्रेस कांफ्रेंस करते हुए संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, पार्टी कोषाध्यक्ष अजय माकन और संचार महासचिव जयराम रमेश ने पार्टी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। मीडिया को संबोधित करते हुए केसी वेणुगोपाल ने कहा कि यह चुनाव देश के लोकतंत्र को बचाने वाला होगा। इस चुनाव में युवा, किसान और महिलाएं जनविरोधी सरकार को हटाकर इंडिया गठबंधन को सत्ता में लायेंगे। बता दें कि कांग्रेस पार्टी की इस सूची का पिछले कई दिनों से इंतजार किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें: Floor Time: “फ्लोर टाइम”- वयस्कों के लिए एक सुखद अनुभव

प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए केसी वेणुगोपाल ने कहा कि 14 जनवरी से राहुल गांधी के नेतृत्व चली आ रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा 17 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी। इस यात्रा को विशाल रैली के साथ समाप्त किया जाएगा। इस समापन समारोह के लिए केसी वेणुगोपाल ने इंडिया गठबंधन के दलों को आमंत्रित किया है।

Lok Sabha 2024 First List: वायनाड से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी

पहली सूची में कांग्रेस ने 39 सीटों के उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। इसके साथ ही तिरुवनंतपुरम से शशि थरूर चुनावी मैदान में उतरेंगे। वहीं कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री के भाई डीके सुरेश भी बेंगलुरु ग्रामीण से लोकसभा चुनावी मैदान में उतरेंगे। इसमें राहुल गांधी वायनाड से ही चुनाव लड़ेंगे।

Lok Sabha 2024 First List: छत्तीसगढ़ से 6 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा

छत्तीसगढ़ के कांग्रेस उम्मीदवार के नाम का एलान राजनांदगांव से छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनाव लड़ेंगे। वही दुर्ग लोकसभा से राजेंद्र साहू ,कोरबा से ज्योत्स्ना महंत, महासमुंद से ताम्रध्वज साहू, जांजगीर चांपा से शिव कुमार डहरिया, चुनावी मैदान में उतरेंगे। इसके साथ ही रायपुर से विकास उपाध्याय चुनाव लड़ेंगे।

यह भी पढ़ें: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर दंतेवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री साय ने किया बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना

Lok Sabha 2024 First List: कांग्रेस ने 39 सीटों के उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया

पहली सूची में 15 सामान्य वर्ग और 24 एससी/एसटी/ओसबीस/अल्पसंख्यकों को टिकट दिया गया है। इसके साथ ही 12 उम्मीवार 50 साल से कम उम्र के हैं जबकि 8 उम्मीदवार 50 से 60 साल की उम्र के हैं। वहीं 7 उम्मीदवार ऐसे हैं जिनकी उम्र 71 से 76 वर्ष है। पार्टी की पहली सूची में 6-6 सीटें छत्तीसगढ़ और कर्नाटक की हैं। इसके साथ ही केरल की 15 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया है। वहीं मेघालय के 2, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम से 1 और वहीं तेलंगाना की चार सीटों से उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here