गुना, 28 जून (आईएएनएस)। jyotiraditya scindia : केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आह्वान किया है कि पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन को जन आंदोलन बनाएं। केंद्रीय मंत्री सिंधिया मध्य प्रदेश के गुना संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं, और वे शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र के प्रवास पर हैं।
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत 700 पौधों का रोपण
jyotiraditya scindia : इस दौरान उन्होंने गुना जिले के कांजा ग्राम स्थित कूनो नदी उद्गम स्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत 700 पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।
जल, जंगल और जमीन का संरक्षण जनभागीदारी से ही संभव
jyotiraditya scindia : उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन का संरक्षण जनभागीदारी से ही संभव है और प्रत्येक नागरिक को पौधारोपण तथा जल स्रोतों के संरक्षण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान देशभर में जनआंदोलन का स्वरूप ले रहा है।
पर्यावरण संरक्षण भविष्य की पीढ़ियों के प्रति संवेदनशीलता का प्रतीक
jyotiraditya scindia : यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृत्व, प्रकृति और भविष्य की पीढ़ियों के प्रति हमारी संवेदनशीलता का भी प्रतीक है। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने ग्राम चिनेरा में 17.98 लाख की लागत से निर्मित चेक डैम का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि जल संरचनाओं का निर्माण और जल स्रोतों का संरक्षण भविष्य की पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और समृद्ध भारत की मजबूत आधारशिला है।
सिंधिया ने सोलर प्लांट का उद्घाटन किया
jyotiraditya scindia : सिंधिया ने खुटियावाड़ में सनगार्नर के सोलर प्लांट का उद्घाटन किया जिसकी लागत 20 करोड़ है और जो 4.5 मेगावाट की क्षमता के साथ 75 लाख यूनिट स्वच्छ बिजली का उत्पादन करेगा। सिंधिया ने कहा कि आत्मनिर्भरता और सौर ऊर्जा के संकल्प को साकार करने की दिशा में ये प्लांट महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन आवश्यक
jyotiraditya scindia : केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन आवश्यक है। जल संरक्षण, हरित आवरण का विस्तार और प्राकृतिक संसाधनों का संवर्धन ही सतत विकास का आधार हैं। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आग्रह किया। –आईएएनएस एसएनपी/डीकेपी
Read More : दिग्विजय सिंह ने की चंपत राय और अनिल मिश्रा को गिरफ्तार किए जाने की मांग
(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)
















