ज्येष्ठ कृष्ण की प्रतिपदा तिथि पर देवर्षि नारद जन्मोत्सव, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

0
5
jyeshth krishna pratipada
jyeshth krishna pratipada

नई दिल्ली, 1 मई (आईएएनएस)। jyeshth krishna pratipada : सनातन धर्म में देवर्षि नारद मुनि के जन्मदिवस को नारद जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। वैदिक पुराणों और प्राचीन कथाओं के अनुसार, देवर्षि नारद ब्रह्मा जी के मानस पुत्र हैं। उन्हें सार्वभौमिक देवदूत माना जाता है। वे देवताओं के लिए समस्त प्रकार की सूचनाओं के प्रमुख स्रोत हैं।

Table of Contents

ज्येष्ठ कृष्ण की प्रतिपदा देवर्षि नारद जन्मोत्सव

jyeshth krishna pratipada :  ज्येष्ठ कृष्ण की प्रतिपदा तिथि (शनिवार) पर देवर्षि नारद जन्मोत्सव है। नारद मुनि किसी भी समय स्वर्गलोक, पृथ्वीलोक और पाताललोक का भ्रमण कर सकते हैं। वे पूरे ब्रह्मांड में विचरण करते रहते हैं और कई लोकों के बीच सूचनाओं का आदान-प्रदान करते हैं।

भगवान विष्णु के परम भक्त 

jyeshth krishna pratipada :  भगवान विष्णु के परम भक्त की वीणा और “नारायण नारायण” का जाप उनकी भक्ति को दर्शाता है। दृक पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को नारद जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस वर्ष यह पावन अवसर शनिवार 2 मई को है।

शुभ मुहूर्त; ब्रह्म मुहूर्त

jyeshth krishna pratipada :  शनिवार को सूर्योदय 5 बजकर 40 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 6 बजकर 57 मिनट पर होगा। तिथि कृष्ण प्रतिपदा 2 मई को पूरे दिन के साथ ही 3 मई को 12 बजकर 49 मिनट तक रहेगी। नक्षत्र: विशाखा पूर्ण रात्रि तक रहेगी। नारद जन्मोत्सव पर शुभ मुहूर्त की बात करें तो ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 14 मिनट से 4 बजकर 57 मिनट तक रहेगा।

jyeshth krishna pratipada :  अभिजित मुहूर्त

अभिजित मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 52 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक, विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 31 मिनट से 3 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। वहीं, गोधूलि मुहूर्त शाम 6 बजकर 56 मिनट से 7 बजकर 17 मिनट तक और अमृत काल रात 9 बजकर 25 मिनट से 11 बजकर 11 मिनट तक रहेगा।

jyeshth krishna pratipada :  अशुभ समय; राहुकाल 

अशुभ समय की बात करें तो राहुकाल सुबह 8 बजकर 59 मिनट से 10 बजकर 39 मिनट तक, यमगंड दोपहर 1 बजकर 58 मिनट से 3 बजकर 38 मिनट तक, गुलिक काल सुबह 5 बजकर 40 मिनट से 7 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। –आईएएनएस एमटी/एएस


Read Moreबुद्ध पूर्णिमा पर राष्ट्रपति मुर्मु से लेकर कई बड़े नेताओं ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं


#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार 

(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)