मुंबई, 4 मई (आईएएनएस)। jaya prada : अभिनेत्री जया प्रदा ने रविवार को असम के गुवाहाटी स्थित प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर पहुंचकर दर्शन किया और आशीर्वाद लिया। अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस यात्रा की कई तस्वीरें साझा कीं।
जया प्रदा हाथ में पूजा की थाली लिए मंदिर
jaya prada : तस्वीरों में जया प्रदा हाथ में पूजा की थाली लिए मंदिर परिसर के बाहर पोज देती नजर आ रही हैं। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ”आज मुझे मां कामाख्या देवी के पवित्र धाम के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मां की असीम कृपा और दिव्य ऊर्जा ने मन को शांति, शक्ति और नई प्रेरणा से भर दिया।”
जया प्रदा ने आगे कहा कि उन्होंने मां कामाख्या
jaya prada : जया प्रदा ने आगे कहा कि उन्होंने मां कामाख्या से सभी पर आशीर्वाद बरसाने और जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली देने की प्रार्थना की। उन्होंने लिखा, ”मेरी प्रार्थना है कि मां कामाख्या सभी पर अपनी कृपा बरसाएं और सबको जीवन में सुख, समृद्धि और खुशी प्रदान करें।”
कामाख्या मंदिर देवी कामाख्या को समर्पित
jaya prada : गुवाहाटी के नीलाचल पहाड़ियों में स्थित कामाख्या मंदिर देवी कामाख्या को समर्पित है। यह मंदिर अंबुबाची मेले का भी प्रमुख स्थल है, जो हर साल मनाया जाता है और इसे देवी के मासिक धर्म से जुड़ा पर्व माना जाता है। जया प्रदा जल्द ही देशभक्ति और प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म ”जय हिंद, जय सिंध – ए लव स्टोरी” में नजर आएंगी, जिसका निर्देशन इंद्रजीत लंकेश कर रहे हैं।
समृद्ध सांस्कृतिक पृष्ठभूमि पर आधारित
jaya prada : इस फिल्म में महेश मांजरेकर, जरीना वहाब, विक्रम कोचर, उपासना सिंह और अमित बेहल जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। समीर प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही यह फिल्म सिंध की समृद्ध सांस्कृतिक पृष्ठभूमि पर आधारित है।
भावनात्मक पहलुओं को दर्शाने वाली
jaya prada : ”जय हिंद, जय सिंध” भारत के विभाजन के ऐतिहासिक और भावनात्मक पहलुओं को दर्शाने वाली फिल्म होगी, जिसमें सिंधी समुदाय के अनुभवों को दिखाया जाएगा। इससे पहले जया प्रदा ने राजस्थान स्थित प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने इस खास पल का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया।
अभिनेत्री पर्पल कलर के सूट में नजर आई
jaya prada : वीडियो में अभिनेत्री पर्पल कलर के सूट में नजर आई थीं। वीडियो में वह मंदिर परिसर में पूरे श्रद्धा भाव से पूजा करती दिखीं। इस दौरान उन्होंने सिंदूर से स्वास्तिक चिन्ह बनाया और फिर माथे पर तिलक लगाया। वीडियो को साझा करते हुए जया प्रदा ने कैप्शन में लिखा, ”खाटू श्याम जी के दरबार में श्याम बाबा के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।” आंध्र प्रदेश में जन्मीं जया प्रदा ने बहुत कम उम्र में फिल्मों की दुनिया में कदम रखा था।
jaya prada : हिंदी समेत कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया
उन्होंने तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी समेत कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया। उन्होंने अपने करियर में कई यादगार फिल्मों में काम किया, जिनमें ‘सरगम’, ‘तोहफा’, ‘शराबी’, ‘संजोग’ और ‘आखिरी रास्ता’ जैसी फिल्में शामिल हैं। जया प्रदा ने अमिताभ बच्चन और जितेंद्र समेत कई बड़े सितारों के साथ काम किया। वह लंबे समय तक हिंदी सिनेमा की सबसे सफल अभिनेत्रियों में गिनी गईं। –आईएएनएस एएमटी/डीकेपी
Read More : सिनबैक्स-II 2026: भारत-कंबोडिया संयुक्त सैन्य अभ्यास में अपरंपरागत माहौल में ऑपरेशन के गुर सीखेंगे जवान
#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार
(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)
















