Election 2024 : राहुल गांधी मोदी पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री डरे हुए हैं, मंच पर आंसू भी बहा सकते हैं, भाजपा को ‘भारतीय चोंबू पार्टी’

Election 2024
Election 2024

बल्लारी (कर्नाटक)| Election 2024 :  कांग्रेस की आलोचना के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर पलटवार करते हुए पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि ‘‘वह (मोदी) डरे हुए हैं और मंच पर आंसू तक बहा सकते हैं।’’ वह आंसू भी बहा सकते हैं। प्रधानमंत्री ने अपनी हालिया रैलियों में कांग्रेस को मंगलसूत्र, संपत्ति पुनर्वितरण और विरासत कर जैसे आरोपों से घेरने का प्रयास किया है।

राहुल ने भाजपा को ‘भारतीय चोंबू पार्टी’ करार दिया। कन्नड में लोटे को चोंबू कहते हैं

Election 2024 :  राहुल गांधी ने कांग्रेस शासित कर्नाटक के विजयपुरा जिला मुख्यालय में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी पर अनेक तरीके से जनता का ध्यान भटकाने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, आपने प्रधानमंत्री मोदी का भाषण सुना होगा। कांग्रेस नेता ने कहा, मोदी ध्यान भटकाने का प्रयास करते हैं। कभी वह चीन और पाकिस्तान की बात करते हैं, कभी वह आपसे थाली बजाने को कहेंगे और कभी आपके मोबाइल फोन पर टॉर्च लाइट जलाने को कहेंगे। गांधी ने कहा कि भारत में गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई समेत चार महत्वपूर्ण मुद्दे हैं।

Election 2024 :  कांग्रेस ही लोगों को उनकी उचित हिस्सेदारी दिला सकती है

राहुल गांधी ने दावा किया कि केवल कांग्रेस ही बेरोजगारी समाप्त कर सकती है, महंगाई को काबू में कर सकती है और लोगों को उनकी उचित हिस्सेदारी दिला सकती है।


यह भी देखें: KkRvsPKBS: पंजाब-कलकत्ता के मैच में T20 क्रिकेट के रिकॉर्ड, पंजाब की 8 विकेट से जीत


Election 2024 :  गांधी ने कहा, मोदी ने कुछ लोगों को ही अरबपति बनाया है। देश में करीब 22 लोग हैं जिनकी संपत्ति देश के 70 करोड़ लोगों की संपत्ति के समान है। केवल एक प्रतिशत लोग देश की 40 प्रतिशत संपदा पर नियंत्रण रखते हैं।

Election 2024 :  उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में दलितों, अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों, अल्पसंख्यकों और सामान्य श्रेणी के निर्धन लोगों के लिए कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने कहा, मैं आपको केवल एक वाक्य में अपनी बात साफ कर दूंगा। मोदी ने इन अरबपतियों को जो संपदा दी है, वो पैसा हम देश की गरीब जनता को देने जा रहे हैं।

Election 2024 : कांग्रेस अग्निवीर योजना को समाप्त करेगी

राहुल गांधी ने कहा, नरेंद्र मोदी ने भारत के युवाओं से सेना की नौकरियां छीन लीं। वह अग्निवीर योजना लाए, जो भारतीय सेना और सैनिकों का अपमान है। कांग्रेस नेता ने युवाओं से वादा किया कि उनकी पार्टी सत्ता में आई तो अग्निवीर योजना को समाप्त कर देगी। कांग्रेस सांसद ने मोदी पर त्रुटिपूर्ण जीएसटी प्रणाली लागू करने का आरोप भी लगाया।

Election 2024 :  उन्होंने कहा कि ये लोकसभा चुनाव सामान्य नहीं हैं। ये वैसे चुनाव नहीं हैं जैसे पहले होते थे। क्योंकि भारत के इतिहास में पहली बार एक पार्टी और एक व्यक्ति संविधान और लोकतंत्र को तबाह करना चाहते हैं।


यह भी देखें:PM VISIT 2 DAY CG : प्रधानमंत्री मोदी का दो दिवसीय सीजी दौरा, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, यातायात रहेगा बाधित


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here