जनादेश 2026: पूर्वोत्तर से बंगाल तक एनडीए मजबूत, दक्षिण में कांग्रेस और विजय ने बदली सियासी बाजी

0
4
Assembly Election Results 2026
Assembly Election Results 2026

नई दिल्ली: 4 मई 2026 । Assembly Election Result 2026: देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की मतगणना के साथ राजनीतिक तस्वीर तेजी से साफ होती नजर आ रही है।

शुरुआती और मध्य चरण के रुझानों में एनडीए तीन राज्यों में मजबूत बढ़त बनाए हुए है, जबकि केरल में कांग्रेस नेतृत्व वाला यूडीएफ सत्ता में वापसी की ओर बढ़ रहा है।

Assembly Election Result 2026: तमिलनाडु में अभिनेता विजय की पार्टी तमिझगा वेत्री कझगम (टीवीके) ने सबसे बड़ा राजनीतिक उलटफेर करते हुए राज्य की राजनीति को नई दिशा दे दी है।

Assembly Election Result 2026: पश्चिम बंगाल: भाजपा ने ममता के गढ़ में बनाई मजबूत बढ़त

पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों में से 292 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं। इनमें भाजपा 193 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि तृणमूल कांग्रेस 94 सीटों पर आगे चल रही है।

Assembly Election Result 2026: शुरुआती रुझानों ने राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव संकेत दिया है। भाजपा समर्थकों में उत्साह का माहौल है और पार्टी इसे ‘सोनार बंगाल’ की शुरुआत बता रही है।

तमिलनाडु: विजय की टीवीके का जलवा, स्टालिन के गढ़ में सेंध

Assembly Election Result 2026: तमिलनाडु की 234 सीटों में से 226 सीटों के रुझानों में विजय की टीवीके 110 सीटों पर बढ़त बनाकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरती दिख रही है। एआईएडीएमके 59 और डीएमके 48 सीटों पर आगे है।

सबसे बड़ा उलटफेर चेन्नई की कोलाथुर सीट पर देखने को मिला, जहां मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन अपने ही गढ़ में पीछे चल रहे हैं। टीवीके उम्मीदवार वी.एस. बाबू ने बढ़त बना रखी है।

चेन्नई की कई शहरी सीटों पर भी टीवीके ने मजबूत प्रदर्शन किया है। खुद विजय भी पेरंबूर सीट से आरामदायक बढ़त बनाए हुए हैं।

केरल: यूडीएफ की वापसी, कांग्रेस मुख्यालय में जश्न

Assembly Election Result 2026:  केरल की 140 सीटों में से 127 सीटों के रुझानों में कांग्रेस नेतृत्व वाला यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) 97 सीटों पर बढ़त के साथ स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ रहा है। वाम मोर्चा 40 सीटों पर और भाजपा 3 सीटों पर आगे है।

तिरुवनंतपुरम स्थित कांग्रेस मुख्यालय में जश्न का माहौल है। वरिष्ठ नेताओं के पहुंचने के साथ कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी और जीत का केक काटा। यदि यही रुझान नतीजों में बदलते हैं तो केरल में एक दशक बाद सत्ता परिवर्तन तय माना जा रहा है।

पुडुचेरी: रंगास्वामी की बड़ी जीत, एनडीए को बढ़त

Assembly Election Result 2026: पुडुचेरी की 30 सीटों में से 16 सीटों के परिणाम और रुझान सामने आए हैं। मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी ने थट्टांचावडी सीट से 4,441 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है।

अब तक के आंकड़ों में ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस 7 सीटें जीत चुकी है और अन्य सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। भाजपा भी एक सीट जीतने के साथ गठबंधन को मजबूत स्थिति में ला चुकी है।

Assembly Election Result 2026: एनडीए यहां सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ता दिख रहा है।

असम: एनडीए की पकड़ बरकरार

Assembly Election Result 2026:  असम की 126 सीटों में से 124 सीटों के रुझानों में भाजपा 79 सीटों पर आगे चल रही है। उसके सहयोगी बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट 9 और असम गण परिषद 8 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

कांग्रेस 25 सीटों पर आगे है, लेकिन एनडीए गठबंधन राज्य में लगातार दूसरी बार मजबूत जनादेश हासिल करता दिख रहा है।

देश की राजनीति में बड़े संकेत

Assembly Election Result 2026: पांच राज्यों के रुझान साफ संकेत दे रहे हैं कि जहां पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में एनडीए अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है, वहीं दक्षिण भारत में तमिलनाडु और केरल ने अलग राजनीतिक संदेश दिया है।

तमिलनाडु में विजय की टीवीके का उभार राष्ट्रीय राजनीति के लिए नई चर्चा बन गया है, जबकि केरल में कांग्रेस की वापसी विपक्ष के लिए राहत की खबर है।

Assembly Election Result 2026: मतगणना जारी है और अंतिम नतीजों के साथ कई और बड़े राजनीतिक समीकरण सामने आ सकते हैं।

Read More : जया प्रदा ने कामाख्या मंदिर में की पूजा, सुख-समृद्धि की कामना की