भोपाल;13 नवम्बर । madhya pradesh : मध्य प्रदेश में मंत्रियों के निजी स्टाफ को लेकर विवादों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के ओएसडी (OSD) को हटाए जाने के बाद अब परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने भी अपने ओएसडी (OSD) वीरेंद्र तिवारी को पद से हटा दिया है। इससे पहले कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना के स्टाफ पर भी कार्रवाई हो चुकी है। मंत्रियों के स्टाफ की नियुक्ति, प्रतिनियुक्ति और कथित अनियमितताओं को लेकर अब सरकार पर सवाल उठ रहे हैं।
प्रदेश में मंत्रियों के स्टाफ को लेकर विवाद
madhya pradesh : प्रदेश में मंत्रियों के स्टाफ को लेकर विवाद की बात नई नहीं है। सरकार ने तबादलों से प्रतिबंध हटाया तो मंत्रियों के स्टाफ की पूछपरख बढ़ गई थी। इस दौरान कृषि मंत्री के ओएसडी अशोक कुमार बाथम, निज सहायक दिनेश भकोरिया और स्टेनो टाइपिस्ट अंकित अवधिया का तबादले के लिए पैसे के लेन-देन से जुड़ा वीडियो वायरल हुआ था। सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीनों को हटाकर निलंबित कर दिया था।
शराब दुकान ठेका विवाद में घिरे डिप्टी सीएम के ओएसडी
madhya pradesh : वहीं, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के ओएसडी (OSD) दीपम रायचुरा की भूमिका वर्ष 2024-25 के दौरान भोपाल के टीटी नगर इलाके में शराब की दो दुकानें के ठेके में सामने आई थी। इसके बाद उन्हें पद से हटाया और विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई।
ओएसडी (OSD) वीरेंद्र तिवारी का मामला सामने आया
madhya pradesh : इसी तरह अब स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह के ओएसडी (OSD) वीरेंद्र तिवारी का मामला सामने आया है। तिवारी मूल रूप से नगरीय विकास एवं आवास विभाग के मुख्य नगर पालिका अधिकारी थे। उन्हें मंत्री स्टाफ में पदस्थ करने के लिए पहले राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड में सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर ली।
प्रतिनियुक्ति खत्म, लेकिन मंत्री के ओएसडी की जिम्मेदारी निभाने का आरोप
madhya pradesh : बोर्ड में अनुभाग अधिकारी के पद पर पदभार ग्रहण किया और उसी दिन यानी 15 मार्च 2024 को मंत्री का ओएसडी बनाकर संलग्न कर दिया। दो माह पूर्व पदोन्नति हुई तो उनकी सेवाएं वापस लौटा दी गईं लेकिन आरोप है कि वह पहले की तरह ही काम देख रहे थे। हालांकि, तिवारी ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि वह मंत्री के साथ काम नहीं कर रहे हैं।
Read More : रायसेन की नर्मदा घाटी में 65 लाख साल पुराना हाथी का जबड़ा मिला;ग्रामीणों ने शुरू की पूजा-अर्चना
















