SECL इंटर-एरिया हॉकी टूर्नामेंट में 16 टीमें अपना दमखम दिखाएंगी

0
2
SECL inter eriya hockey
SECL inter eriya hockey

बिलासपुर;16 अक्टूबर । SECL inter eriya hockey :  एसईसीएल मुख्यालय की मेजबानी में बिलासपुर के बहतराई स्थित स्व. बी.आर. यादव अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैदान में अंतर-क्षेत्रीय हॉकी टूर्नामेंट 2026-27 का शुभारंभ हुआ। 14 अक्टूबर को आयोजित उद्घाटन समारोह में एसईसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास ने गोल कर प्रतियोगिता की शुरुआत की। टूर्नामेंट में एसईसीएल मुख्यालय सहित विभिन्न संचालन क्षेत्रों की 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

Table of Contents

एसईसीएल में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने बेहतर सुविधा

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास उपस्थित रहे। अपने संबोधन में  दास ने कहा कि हॉकी जैसे तेज गति के खेल में टीमवर्क, समन्वय और मानसिक दृढ़ता का विशेष महत्व है। खेल के मैदान में सीखे गए ये गुण कार्यस्थल पर भी सफलता प्राप्त करने में सहायक होते हैं। उन्होंने एसईसीएल में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने, बेहतर खेल सुविधाएँ विकसित करने तथा खिलाड़ियों को बड़े मंचों तक पहुँचने के अवसर प्रदान करने पर जोर दिया। SECL inter eriya hockey 

SECL inter eriya hockey : SECL इंटर-एरिया हॉकी टूर्नामेंट में 16 टीमें अपना दमखम दिखाएंगी

महाप्रबंधक (कल्याण) बी.सी. सेठी ने किया अतिथियों का स्वागत

इस अवसर पर मुख्यालय के विभागाध्यक्ष, जेसीसी, कल्याण मण्डल, सिस्टा/एसोसिएशन के प्रतिनिधिगण, अधिकारी , कर्मचारी  एवं डीएवीस्कूल प्रिंसिपल उपस्थित रहे। समारोह के प्रारंभ में महाप्रबंधक (कल्याण) बी.सी. सेठी ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया तथा मुख्य अतिथि का स्वागत किया। अन्य विशिष्ट अतिथियों का स्वागत वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन)विवेक सिंह एवं वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन) आस्तिक साहू ने किया। SECL inter eriya hockey 

वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी एवं कल्याण विभाग में पदस्थ

इस अवसर पर वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी एवं कल्याण विभाग में पदस्थ वरिष्ठ डीईओ राजेश हेनरी ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन एवं निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा की शपथ दिलाई। SECL inter eriya hockey 

 


Read More : नवरात्र विशेष: पश्चिम बंगाल में हैं सर्वाधिक शक्तिपीठ, तांत्रिक साधना के लिए भी माना जाता है प्रमुख केंद्र


#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहा