रायपुर, 14 अक्टूबर । jewellery thagi : रायपुर में नगर निगम के आवास विभाग में कार्यरत होने का झांसा देकर दो महिलाओं द्वारा सदर बाजार स्थित ज्वेलरी दुकान से करीब 1.88 करोड़ रुपये के सोने, चांदी और हीरे के आभूषण लेकर कथित धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिलाओं ने दुकान संचालक का विश्वास जीतकर आभूषण लिए और भुगतान के लिए दिए गए चेक में से एक गलत हस्ताक्षर के कारण अनादरित हो गया। मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
1.88 करोड़ रुपये के आभूषण लेकर धोखाधड़ी
इसके बाद दोनों महिलाओं ने दुकान से करीब 37 लाख रुपये के आभूषण खरीदे। इसके एवज में उन्होंने 250 ग्राम सोने का बिस्कुट और 7 लाख रुपये नकद दिए, जबकि शेष 15 लाख रुपये के भुगतान के लिए चेक दिया। इसके बाद 26 अगस्त को दोनों महिलाएं फिर दुकान पहुंचीं और करीब 1.73 करोड़ रुपये के सोने, चांदी और हीरे के आभूषण ले गईं। भुगतान के एवज में उन्होंने 1,73,37,630 रुपये का एक अन्य चेक दिया। साथ ही, दो-तीन दिनों के भीतर सोने के बिस्कुट उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। jewellery thagi
दो महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज
इधर, प्रार्थी ने 1 सितंबर 2026 को 15 लाख रुपये का चेक बैंक में जमा किया, लेकिन गलत हस्ताक्षर होने के कारण चेक अनादरित हो गया। इसके बाद प्रार्थी ने किरण साहू से संपर्क कर भुगतान की मांग की, लेकिन वह लगातार टालमटोल करती रही। आरोप है कि न तो बकाया राशि का भुगतान किया गया और न ही आभूषणों का हिसाब दिया गया। jewellery thagi
ज्वेलरी कारोबारी से 1.88 करोड़ रुपये के आभूषणों की धोखाधड़ी की शिकायत
इस तरह किरण साहू और उसकी साथी पर कुल 1,88,37,630 रुपये मूल्य के आभूषण प्राप्त कर धोखाधड़ी करने का आरोप है। ज्वेलरी कारोबारी की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 402/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2) और 61(2) में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। jewellery thagi
कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, ज्वेलरी धोखाधड़ी में महिला आरोपी पकड़ी गई
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) तारकेश्वर पटेल ने अधीनस्थ अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आरोपियों की पतासाजी कर जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। jewellery thagi
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली दीपक मिश्रा के नेतृत्व में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट एवं थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ कर घटना से संबंधित तथ्यों एवं आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाई गई। टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए महिला आरोपी किरण साहू की पतासाजी कर उसे पकड़ा गया। jewellery thagi
पूछताछ में आरोपी किरण साहू ने साथी के साथ धोखाधड़ी करना स्वीकारा
पूछताछ में महिला आरोपी किरण साहू द्वारा अपनी साथी के साथ मिलकर उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण में धोखाधड़ी से प्राप्त आभूषणों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है तथा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। jewellery thagi
धोखाधड़ी में दूसरी आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस
प्रकरण में संलिप्त दूसरी महिला आरोपी फरार है, जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तार महिला आरोपी – किरण साहू पति गोपाल साहू उम्र 28 साल निवासी मजदूर नगर सरोरा थाना उरला, जिला रायपुर। jewellery thagi
Read More : नवरात्र विशेष: पश्चिम बंगाल में हैं सर्वाधिक शक्तिपीठ, तांत्रिक साधना के लिए भी माना जाता है प्रमुख केंद्र
















