रायपुर;12 अक्टूबर । raipur ke the chhappan bhog : शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर बलौदा बाजार रोड स्थित ‘द छप्पन भोग रेस्टोरेंट’ में भव्य माता का जगराता श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने मुख्य आयोजक पं. बिमलेंद्र तिवारी विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया।

पं. बिमलेंद्र तिवारी के नेतृत्व में माता के जगराते का आयोजन
इस भक्तिमय आयोजन में माता रानी की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक पं. बिमलेंद्र तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी, भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ रहे। सह-आयोजकों में कांतिलाल जैन, प्रदेश संयोजक, भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़; जय कुमार मिश्रा, बिलासपुर संभाग सह प्रभारी; आनंद, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी; तथा दिनेश शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष, विप्र वाहिनी शामिल रहे। raipur ke the chhappan bhog

भजन गायक पं. राजेश मिश्रा (पंखिड़ा फेम) के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
raipur ke the chhappan bhog : रातभर चले इस भक्तिमय आयोजन में मुंबई के सुप्रसिद्ध भजन गायक पं. राजेश मिश्रा (पंखिड़ा फेम) ने एक से बढ़कर एक मनमोहक भजनों और देवी गीतों की प्रस्तुति दी। माता रानी की भक्ति से सराबोर गीतों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमते रहे। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने माता रानी की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

माता के जगराते में शामिल हुए विभिन्न आयोगों के अध्यक्ष
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नीति आयोग के अध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विश्वेश्वर पटेल, महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती ममता साहू, जिला संयोजक अभिषेक अग्रवाल, सह-संयोजक शरद चंद्रा, भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ रायपुर के कोषाध्यक्ष प्रदीप जोशी, किशोर महानंद, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संपर्क प्रमुख संजय दुबे, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजय शंकर मिश्रा, सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक मितुल कोठारी, raipur ke the chhappan bhog
जगराते में भाजपा पदाधिकारियों और गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति
भाजपा आईटी सेल के प्रदेश संयोजक सुनील पिल्लई, एमआईसी सदस्य एवं भाजपा मीडिया पैनलिस्ट श्रीमती अनामिका सिंह, जोन-10 के अध्यक्ष सचिन मेघानी, आईटी सेल के प्रदेश सह-संयोजक सौरभ कौतु, आरटीआई सेल के सह-संयोजक मुकेश तिवारी, अमित द्विवेदी, उमाकांत मिश्रा, अरुण शुक्ला, मनोज मसंद और लालजी पांडे सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। raipur ke the chhappan bhog
इस अवसर पर पंकज तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु सपरिवार शामिल हुए और जगतजननी मां दुर्गा की आराधना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
Read More : मुख्यमंत्री साय और उप मुख्यमंत्री साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी
















