पुणे : 22 अगस्त । pune mein digital bricks : पुणे में आयोजित 12वीं ब्रिक्स संचार मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए ब्रिक्स सदस्य देशों के मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचे। इस दौरान डिजिटल ब्रिक्स फोरम और एक्स्पो का आयोजन पुणे में किया गया, जिसमें ब्रिक्स के सदस्य देशों की सरकार, उद्योग जगत, शिक्षाविद, स्टार्टअप और अनुसंधान संस्थानों के प्रतिनिधि एक साथ शामिल हुए ।
भारत द्वारा आयोजित 7वीं ब्रिक्स संचार
pune mein digital bricks : 2021 में भारत द्वारा आयोजित 7वीं ब्रिक्स संचार मंत्रियों की बैठक में स्थापित यह मंच ब्रिक्स आईसीटी ट्रैक का बहु-हितधारक मंच है। भारत आने वाले प्रतिनिधिमंडलों के लिए एक सांस्कृतिक कार्यक्रम और रात्रिभोज का आयोजन किया गया। प्रतिनिधिमंडलों का स्वागत करते हुए केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि संस्कृति और आपसी मेल-जोल की इस खास शाम में आपका स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है।

ब्रिक्स बैठक में डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत बनाने पर चर्चा
pune mein digital bricks : ब्रिक्स बैठक में डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र को समावेशी, सुरक्षित और मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। केंद्रीय संचार राज्य मंत्री ने कहा कि भारत का डिजिटल मॉडल खुली, अंतर-संचालित और बड़े पैमाने पर उपयोग योग्य सार्वजनिक डिजिटल अवसंरचना पर आधारित है।
बैठक में साइबर सुरक्षा, बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा, निजता, सस्ती कनेक्टिविटी तथा ऊर्जा-कुशल डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर दिया गया। दूरसंचार विभाग के सचिव अमित अग्रवाल ने कहा कि डिजिटल सक्षमता के साथ सुरक्षा और बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को सिस्टम के डिजाइन में ही शामिल किया जाना चाहिए।
डिजिटल परिदृश्य के लिए तीन प्रमुख स्तंभों पर जोर
pune mein digital bricks : दूरसंचार विभाग के सचिव अमित अग्रवाल ने सुरक्षित डिजिटल परिदृश्य के लिए तीन प्रमुख स्तंभों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचा डिजाइन स्तर से ही सुरक्षित होना चाहिए। डिजिटल कंटेंट और व्यक्तिगत डेटा से जुड़े संस्थानों के लिए सुरक्षित एवं भरोसेमंद व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। साथ ही, कानून और डिजिटल माध्यमों के जरिए नागरिकों को अपने अधिकारों की रक्षा तथा शिकायतों के प्रभावी समाधान के लिए सशक्त किया जाना चाहिए।
इसके बाद, भारत की अध्यक्षता में आईसीटी ट्रैक के तहत ‘सुदृढ़ भविष्य के लिए नवाचार, सहयोग और बदलाव (आईसीटी)’ विषय पर ब्रिक्स संचार मंत्रियों की एक मंत्री-स्तरीय ‘अनौपचारिक चर्चा हुई।
वरिष्ठ अधिकारियों ने डिजिटल ब्रिक्स फोरम एक्स्पो का दौरा किया
pune mein digital bricks : वरिष्ठ अधिकारियों ने डिजिटल ब्रिक्स फोरम एक्स्पो का दौरा किया, जिसमें भारतीय और ब्रिक्स स्टार्टअप, इंडस्ट्री और शैक्षणिक संस्थानों के इनोवेशन को प्रदर्शित किया गया है। शाम को प्रतिनिधिमंडलों के लिए एक सांस्कृतिक कार्यक्रम और रात्रिभोज का आयोजन किया गया, जिसमें महाराष्ट्र और भारत की सांस्कृतिक परंपराओं को प्रस्तुत किया गया।
Read More : छत्तीसगढ़ ने दिखाई राह : भारत में बढ़ते पर्माकल्चर आंदोलन की एक प्रेरक कहानी














