चार मेडिकल स्टोर्स पर रिकॉर्ड में अनियमितताएँ पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस

char medical stores 
char medical stores 

रायपुर; 24 अक्टूबर,  हिन्द मित्र । char medical stores  : स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) और खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला रायपुर की संयुक्त टीम ने आज जिले के 11 मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य नशीले पदार्थों के रूप में दुरुपयोग की आशंका वाली औषधियों के अवैध क्रय-विक्रय, अनधिकृत भंडारण और वितरण पर नियंत्रण के साथ औषधि संबंधी नियमों का पालन सुनिश्चित करना था।

Table of Contents

मेडिकल स्टोर्स में क्रय-विक्रय, स्टॉक और अभिलेखों की जांच

char medical stores  : निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर्स में औषधियों के क्रय-विक्रय, उपलब्ध स्टॉक, भंडारण व्यवस्था और संबंधित अभिलेखों की जांच की गई। टीम ने यह भी देखा कि औषधियों की खरीदी अधिकृत स्रोतों से हो रही है या नहीं तथा क्रय-विक्रय और स्टॉक का रिकॉर्ड निर्धारित नियमों के अनुरूप रखा जा रहा है या नहीं।

चारों फर्मों को अवसर देते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किए 

char medical stores  :  जांच में सर मेडिकल्स, भनपुरी; श्री राम मेडिकल स्टोर्स, कोटा; लक्ष्मी मेडिकल शॉप, संतोषी नगर; और मां लक्ष्मी मेडिकल स्टोर्स, कुकुरबेड़ा में औषधियों के क्रय-विक्रय संबंधी अभिलेखों के संधारण में अनियमितताएं पाई गईं। संबंधित चारों फर्मों को अपना पक्ष प्रस्तुत करने का अवसर देते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किए जा रहे हैं। फर्मों से प्राप्त जवाब और उपलब्ध अभिलेखों की जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संयुक्त निरीक्षण दल में खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारी शामिल

char medical stores  :  संयुक्त निरीक्षण दल में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की ओर से औषधि निरीक्षक डॉ. सुरेश कुमार साहू, ईश्वरी नारायण सिंह, श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, श्रीमती हंसा साहू और ओम प्रकाश यादव शामिल थे। स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के चार अधिकारी भी दल में मौजूद रहे।

अवैध औषधि कारोबार पर रोक के लिए निरीक्षण और निगरानी जारी रहेगी

char medical stores  :  खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने मेडिकल स्टोर संचालकों से अपील की है कि वे केवल वैध स्रोतों से औषधियों का क्रय करें, स्टॉक और क्रय-विक्रय के अभिलेख अद्यतन रखें तथा लाइसेंस की शर्तों सहित लागू नियमों का कड़ाई से पालन करें। औषधियों के अवैध क्रय-विक्रय और दुरुपयोग की रोकथाम के लिए विभागीय समन्वय से निरीक्षण एवं निगरानी जारी रहेगी।


Read More :  भाटापारा-हथबंद के बीच सिद्धबाबा रेलवे फाटक 26 से 28 अक्टूबर तक बंद, अप लाइन में होगा मरम्मत कार्य


#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार