भोपाल: 15.08.2026: 80ve Swatantrata Divas par CM Dr. Yadav: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया। समारोह की शुरुआत राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के गायन से हुई।
इसके बाद राष्ट्रगान जन-गण-मन की धुन के बीच मुख्यमंत्री ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। सशस्त्र दलों ने हर्ष फायर किया, जबकि पुलिस बैंड ने राष्ट्रगान और देशभक्ति गीतों की धुनों से वातावरण को राष्ट्रप्रेम और समर्पण से भर दिया।
80ve Swatantrata Divas par CM Dr. Yadav: मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए प्रदेश के विकास, सुशासन और जनकल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण ऐलान किए।
80ve Swatantrata Divas par CM Dr. Yadav: शहीदों के बलिदान को किया नमन
अपने संबोधन की शुरुआत मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की। उन्होंने रानी दुर्गावती, रानी अवंती बाई, महाराजा छत्रसाल, टंट्या मामा भील से लेकर शहीद चंद्रशेखर आजाद तक मध्यप्रदेश के वीर सपूतों के त्याग और बलिदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश इन सभी महानायकों के प्रति सदैव कृतज्ञ रहेगा।
समानता की भावना को मजबूत करेगी समान नागरिक संहिता
80ve Swatantrata Divas par CM Dr. Yadav: मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की संस्कृति समानता, समरसता और समभाव की भावना पर आधारित रही है। संविधान की इसी मूल भावना के अनुरूप मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू की जा रही है।
उन्होंने कहा कि एक देश, एक विधान, एक प्रधान और एक निशान के विचार को धरातल पर उतारते हुए सभी के लिए समान कानून लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है।
उनके अनुसार यूसीसी भेदभावपूर्ण व्यवहार को समाप्त कर सामाजिक समरसता बढ़ाएगी और महिलाओं को अत्याचार तथा अन्याय से मुक्ति दिलाने में सहायक होगी। प्रदेश में संत गुरु रविदास की 650वीं जयंती का उत्सव 18 अगस्त से मनाया जाएगा।
‘न देरी, न दूरी’ के साथ जनविश्वास अभियान
80ve Swatantrata Divas par CM Dr. Yadav: मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार गरीबों और वंचितों के कल्याण के साथ तेज विकास पर काम कर रही है।
सरकार और जनता के बीच विश्वास को सुशासन की आधारशिला बताते हुए उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान 7 अगस्त से शुरू किया गया है। ‘न देरी, न दूरी’ के लक्ष्य के साथ अभियान का पहला चरण 8 जनवरी तक संचालित किया जाएगा।
भोजशाला में बनेगा सरस्वती लोक
80ve Swatantrata Divas par CM Dr. Yadav: मुख्यमंत्री ने भोजशाला को ज्ञान, विज्ञान, अनुसंधान और संस्कृत भाषा का ऐतिहासिक केंद्र बताते हुए कहा कि यहां भव्य सरस्वती लोक का निर्माण किया जाएगा। साथ ही राजा भोज संस्थान की स्थापना भी होगी। प्रदेश में सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विकास के लिए 17 धार्मिक एवं सांस्कृतिक लोक विकसित किए जा रहे हैं।
एकात्म धाम परिसर में 2400 करोड़ रुपये के विकास कार्य जारी हैं। श्रीराम वन गमन पथ और श्रीकृष्ण पाथेय के निर्माण से प्रदेश की आध्यात्मिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
2027 युवाओं के नाम
80ve Swatantrata Divas par CM Dr. Yadav: मुख्यमंत्री ने वर्ष 2027 को युवा कल्याण को समर्पित करने की घोषणा की। युवाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास, उद्यमिता एवं स्वरोजगार, रोजगार, स्टार्ट-अप, खेल-कला-संस्कृति और नेतृत्व विकास को सात प्रमुख क्षेत्रों में शामिल किया गया है। अगले एक वर्ष में एक लाख से अधिक युवाओं को आईटीआई तथा हर साल 10 हजार युवाओं को ग्लोबल स्किल पार्क में प्रशिक्षण देने की योजना है।
स्टार्ट-अप और नए तकनीकी क्षेत्रों पर जोर
80ve Swatantrata Divas par CM Dr. Yadav: प्रदेश में वर्तमान में करीब 8 हजार स्टार्ट-अप संचालित हैं। इनकी संख्या 12 हजार से अधिक करने तथा 100 नए इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। ड्रोन, सेमीकंडक्टर, एआई, स्पेसटेक और ग्रीन मैन्युफैक्चरिंग जैसे उभरते क्षेत्रों में एमएसएमई की भागीदारी बढ़ाई जाएगी।
प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े न्यायालयीन मामलों के त्वरित निपटारे के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में चार फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित किए जाएंगे।
पढ़ाई छोड़ने वाले युवाओं को मिलेगा हुनर
80ve Swatantrata Divas par CM Dr. Yadav: सरकार अगले ढाई वर्षों में उन युवाओं पर विशेष ध्यान देगी, जो 10वीं की परीक्षा पास नहीं कर सके या 10वीं के बाद पढ़ाई छोड़ चुके हैं। ऐसे युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार के योग्य बनाने का लक्ष्य है, ताकि वे प्रदेश के साथ देश और विदेश में भी रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकें।
डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स को मिलेगा सम्मान
80ve Swatantrata Divas par CM Dr. Yadav: मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर में मध्यप्रदेश ‘ऑरेंज इकॉनमी’ की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसमें मल्टीमीडिया, गेमिंग, कला, मीडिया, मनोरंजन, संस्कृति, अध्यात्म और अन्य रचनात्मक गतिविधियां शामिल हैं। समाज को सकारात्मक दिशा देने वाले डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स को अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।
2027 में फिर भोपाल में ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट
औद्योगिक विकास को गति देने के लिए वर्ष 2027 में भोपाल में फिर ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री के अनुसार पिछले ढाई वर्षों में प्रदेश को विभिन्न क्षेत्रों में 34 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जिनमें से 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्ताव जमीन पर उतर चुके हैं। टेक्नोलॉजी सेक्टर में भी 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश धरातल पर आ चुका है।
हर जिले को निर्यात हब बनाने का लक्ष्य
80ve Swatantrata Divas par CM Dr. Yadav: प्रदेश के सभी 55 जिलों को निर्यात हब के रूप में विकसित करने की दिशा में काम किया जा रहा है। ‘वोकल फॉर लोकल, लोकल गोज ग्लोबल’ के तहत स्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने पर जोर है।
प्रत्येक जिले में एक एमएसएमई पार्क और प्रदेश में 10 एमएसएमई क्लस्टर विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। भोपाल में इंजीनियरिंग क्षेत्र के लिए 30 करोड़ रुपये की लागत से नया केंद्र स्थापित किया जा रहा है।
स्वास्थ्य सेवाओं में डिजिटल बदलाव
80ve Swatantrata Divas par CM Dr. Yadav: 1 नवंबर 2026 से मरीजों की जांच को पेपरलेस बनाने की घोषणा की गई है। मरीजों की जांच और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी डिजिटल रूप में सुरक्षित रखने के साथ विशेषज्ञ डॉक्टरों की ऑनलाइन सलाह उपलब्ध कराने की योजना है।
अगले छह महीनों में एक हजार डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी। प्रदेश में एक और चिकित्सा विश्वविद्यालय खोलने तथा आठ नए आयुर्वेदिक महाविद्यालयों का निर्माण शुरू करने की जानकारी भी दी गई।
साइबर सुरक्षा को मिलेगी मजबूती
80ve Swatantrata Divas par CM Dr. Yadav: पुलिस विभाग में ढाई वर्षों के दौरान 14,704 से अधिक अभ्यर्थियों का चयन किया गया है और 9,751 अतिरिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। साइबर अपराधों की रोकथाम और प्रभावी अनुसंधान के लिए अत्याधुनिक साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर स्थापित किया जाएगा।
हर विधानसभा क्षेत्र में बनेगा स्टेडियम
80ve Swatantrata Divas par CM Dr. Yadav: खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए मुख्यमंत्री युवा शक्ति योजना के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक स्टेडियम बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश के खिलाड़ियों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए पदक विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश की महिला क्रिकेट खिलाड़ी क्रांति गौड़ इंग्लैंड के लॉर्ड्स मैदान के ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेट खिलाड़ी बनी हैं।
किसानों को भूमि अधिग्रहण पर चार गुना मुआवजा
कृषि भूमि के भू-अर्जन पर किसानों को चार गुना मुआवजा देने का निर्णय लिया गया है। वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। खाद-बीज, बिजली, सिंचाई, समर्थन मूल्य पर उपार्जन, भावांतर, फसल बीमा, राहत और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का लाभ किसानों को दिया जा रहा है। पिछले ढाई वर्षों में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों के खातों में तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि पहुंचाई गई है।
भोपाल-इंदौर मेट्रोपॉलिटन रीजन की दिशा में कदम
80ve Swatantrata Divas par CM Dr. Yadav: भोपाल और इंदौर के सुनियोजित विकास के लिए मेट्रोपॉलिटन रीजन विकसित करने का निर्णय लिया गया है। इसमें कनेक्टिविटी, लॉजिस्टिक्स और पर्यावरण अनुकूल सुविधाओं पर जोर रहेगा।
जबलपुर और ग्वालियर को भी इसी तर्ज पर विकसित करने की योजना है। पिछले ढाई वर्षों में करीब 23 हजार करोड़ रुपये की लागत से 15 हजार किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण, उन्नयन और सुदृढ़ीकरण किया गया है।
ग्रीन एनर्जी की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत करने की तैयारी
80ve Swatantrata Divas par CM Dr. Yadav: मध्यप्रदेश को नवीकरणीय ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने के लिए बिजली क्षमता में ग्रीन एनर्जी की हिस्सेदारी 30 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने की योजना पर काम चल रहा है।
नर्मदापुरम में नवीकरणीय ऊर्जा उपकरणों का विनिर्माण क्षेत्र, मक्सी में सोलर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट और मुरैना में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट विकसित किया जा रहा है।
वर्ष 2027 को हमने 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने का निर्णय लिया है…
युवाओं के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास और कल्याण के लिए हमने इन्द्रधनुषी रणनीति का निर्माण किया है, जिसके 7 महत्वपूर्ण स्तंभ हैं…
1- गुणवत्तायुक्त शिक्षा
2- कौशल विकास
3- उद्यमिता एवं स्वरोजगार
4-… pic.twitter.com/vXeyvT4NhG— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) August 15, 2026
550 से अधिक ई-बसें चलेंगी
80ve Swatantrata Divas par CM Dr. Yadav: प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत प्रदेश के प्रमुख शहरों में 550 से अधिक ई-बसें संचालित करने का निर्णय लिया गया है।
भोपाल और इंदौर में मेट्रो रेल परियोजनाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं। सड़क परिवहन व्यवस्था में बदलाव के लिए मुख्यमंत्री सुगम परिवहन योजना भी जल्द शुरू की जाएगी।
सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज
80ve Swatantrata Divas par CM Dr. Yadav: उज्जैन सिंहस्थ-2028 की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। श्रद्धालुओं की सुविधाओं और आस्था को ध्यान में रखते हुए शिप्रा नदी के निर्मल जल सहित अन्य व्यवस्थाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंहस्थ का आध्यात्मिक वैभव पूरी दुनिया को आकर्षित करेगा।
पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत को नई ऊंचाई
प्रदेश में 17 धार्मिक एवं सांस्कृतिक लोक विकसित किए जा रहे हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने का असर पर्यटन संख्या में भी दिखाई दे रहा है। पिछले वर्ष मध्यप्रदेश में 14 करोड़ से अधिक पर्यटकों के आने की जानकारी मुख्यमंत्री ने दी।
हवाई संपर्क का विस्तार
80ve Swatantrata Divas par CM Dr. Yadav: पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा और पीएमश्री पर्यटन हेली सेवा शुरू की गई है। बीते दो वर्षों में 10 नए मार्गों पर हवाई सेवाएं शुरू हुई हैं।
उड़ान योजना के तहत प्रदेश को पहले चरण में पांच नए एयरपोर्ट मिल रहे हैं। इंदौर से अबूधाबी के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू हो चुकी है, जबकि भोपाल से शारजाह के लिए सेवा शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।
ब्रिक्स बैठकों से मध्यप्रदेश को वैश्विक पहचान
80ve Swatantrata Divas par CM Dr. Yadav: ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों और ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह की बैठकें मध्यप्रदेश में आयोजित हुईं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन आयोजनों से प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली और वैश्विक शांति तथा साझा संस्कृति को लेकर बेहतर रोडमैप सामने आया।
आज राष्ट्रीय पर्व पर राष्ट्रीय गीत 'वन्दे मातरम्' का भी गायन हो रहा है…
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में जन-कल्याण को केन्द्र में रखते हुए भारत को आधुनिक, विकसित, आत्मनिर्भर, सुरक्षित, समृद्ध और गौरवशाली राष्ट्र बनाने की दिशा में अनेक ऐतिहासिक… pic.twitter.com/Yc5zqHWLBc
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) August 15, 2026
प्रति व्यक्ति आय में 9 प्रतिशत वृद्धि
वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए चार लाख 38 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया है, जो पिछले वित्तीय वर्ष से 10 प्रतिशत अधिक है। राज्य की प्रति व्यक्ति आय में पिछले वर्ष की तुलना में 9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। मध्यप्रदेश त्रिवर्षीय रोलिंग बजट की अवधारणा लागू करने वाला देश का पहला राज्य बताया गया।
मध्यप्रदेश को मिल्क-कैपिटल बनाने का लक्ष्य
80ve Swatantrata Divas par CM Dr. Yadav: राज्य सरकार मध्यप्रदेश को देश की मिल्क-कैपिटल बनाने की दिशा में काम कर रही है। प्रदेश में दुग्ध संकलन करीब 12 लाख लीटर प्रतिदिन तक पहुंच गया है।
महिला पशुपालकों को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए लखपति गौपालक दीदी योजना को बढ़ावा दिया जा रहा है। मत्स्य पालन नीति-2026 के तहत एक अंतरराष्ट्रीय कंपनी के साथ 7,430 करोड़ रुपये के निवेश और बाय-बैक एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
सिंचाई क्षमता 100 लाख हेक्टेयर करने का लक्ष्य
80ve Swatantrata Divas par CM Dr. Yadav: सरकार खेतों के अंतिम छोर तक सिंचाई का पानी पहुंचाने पर जोर दे रही है। केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना की 44,600 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजना को प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया गया। वर्ष 2028-29 तक प्रदेश की सकल सिंचाई क्षमता को बढ़ाकर 100 लाख हेक्टेयर करने का लक्ष्य है।
स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की तैयारी
80ve Swatantrata Divas par CM Dr. Yadav: सरकार खेत से कारखाने तक पूरी वैल्यू चेन विकसित करने पर काम कर रही है। ओडीओपी उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किया गया है। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर प्रदेश में हैंडलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की शुरुआत भी की गई।
ग्रामीण विकास में मध्यप्रदेश की उपलब्धियां
ग्रामीण विकास को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आवास योजनाओं में पूर्ण आवासों की संख्या के आधार पर मध्यप्रदेश देश में पहले स्थान पर है। जल गंगा संवर्धन अभियान को प्रदेश में नई जल क्रांति की शुरुआत बताते हुए उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के इस मॉडल की देशभर में सराहना हुई है। जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन में भी प्रदेश अग्रणी है।
लाड़ली बहना योजना से महिला सशक्तिकरण
80ve Swatantrata Divas par CM Dr. Yadav: मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना करीब एक करोड़ 25 लाख महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का माध्यम बनी है। लाड़ली लक्ष्मी योजना से 53 लाख 55 हजार से अधिक बेटियां जुड़ी हैं।
महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण और परिसीमन से संबंधित ‘नारी शक्ति वंदन’ संकल्प भी विधानसभा के विशेष सत्र में पारित किया गया है।
उच्च शिक्षा में बेटियों की भागीदारी बढ़ी
80ve Swatantrata Divas par CM Dr. Yadav: प्रदेश में 73 विश्वविद्यालय और 1,400 से अधिक महाविद्यालय 16 लाख से अधिक युवाओं के भविष्य को आकार दे रहे हैं।
वर्ष 2026-27 में कॉलेजों में रिकॉर्ड ई-प्रवेश हुए हैं। हर 100 छात्रों की तुलना में 171 छात्राओं का दाखिला होना प्रदेश के लिए गर्व का विषय बताया गया। सांदीपनि विद्यालयों के 50 से अधिक विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय मेरिट सूची में स्थान बनाया है।
बिजली आपूर्ति में बढ़ी क्षमता
80ve Swatantrata Divas par CM Dr. Yadav: मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश ‘बिजली गुल’ के पुराने दौर से निकलकर ‘बिजली फुल’ के दौर में पहुंच चुका है।
बीते रबी मौसम में करीब 20 हजार मेगावाट और इस बार 21 हजार मेगावाट से अधिक मांग की आपूर्ति करने की जानकारी उन्होंने दी।
सांस्कृतिक वन विकसित किए जा रहे
80ve Swatantrata Divas par CM Dr. Yadav: प्रदेश के नगरीय निकायों में गीता भवनों को विचार-विमर्श, अध्ययन और संवाद के केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।
युवाओं को प्रदेश के गौरवशाली इतिहास से जोड़ने के लिए सम्राट विक्रमादित्य के जीवन पर आधारित नाट्य का मंचन किया गया। उज्जैन, सतना, छतरपुर और भोपाल में सांस्कृतिक वन विकसित किए जा रहे हैं।
फार्मर रजिस्ट्री में मध्यप्रदेश आगे
80ve Swatantrata Divas par CM Dr. Yadav: मध्यप्रदेश ने फार्मर रजिस्ट्री के तहत एक करोड़ से अधिक आईडी जनरेट कर शत-प्रतिशत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का एकमात्र राज्य होने की जानकारी दी।
भोपाल में साइबर पंजीयन कार्यालय की शुरुआत की गई है। स्वामित्व योजना के तहत भू-अधिकार अभिलेखों के पंजीकरण की पूरी फीस सरकार द्वारा वहन करने का निर्णय लिया गया है।
67 हजार से अधिक कर्मचारियों को पदोन्नति
80ve Swatantrata Divas par CM Dr. Yadav: सरकारी कर्मचारियों की पदोन्नति का मार्ग खोलते हुए अब तक प्रदेशभर में 67 हजार से अधिक कर्मचारियों को इसका लाभ दिया जा चुका है। समारोह में राष्ट्रपति पदक प्राप्त 47 अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्यमंत्री ने पदक प्रदान किए।
कार्यक्रम में मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल, पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। समारोह के दौरान भोपाल जिले की विकास पुस्तिका का भी वितरण किया गया।
Read More : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी का लाल किले से राष्ट्र के नाम संबोधन















