गोंदिया की बेटी, रायपुर की बहू खुशबू शर्मा बनीं ‘मिसेज इंडिया अर्थ विनर 2026’ का ताज

आत्मविश्वास और प्रतिभा के दम पर शिक्षिका और सिंगल मदर खुशबू शर्मा ने जीता; परिवार और समाज सेवा के साथ हासिल की बड़ी उपलब्धि

gondia ki beti raipur ki bahu
gondia ki beti raipur ki bahu

इंदौर  12 सितम्बर । gondia ki beti raipur ki bahu :  इंदौर में आयोजित ‘मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2026’ प्रतियोगिता में खुशबू शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘मिसेज इंडिया अर्थ विनर 2026’ का खिताब अपने नाम किया। वीएमएस द्वारा होटल जॉर्डन में आयोजित इस भव्य प्रतियोगिता में देशभर से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास व व्यक्तित्व का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर खुशबू शर्मा ने प्रतियोगिता में यह प्रतिष्ठित उपलब्धि हासिल की।

Table of Contents

खुशबू शर्मा एक शिक्षिका, सोशल वर्कर और सिंगल मदर

gondia ki beti raipur ki bahu : गोंदिया, महाराष्ट्र की बेटी और रायपुर, छत्तीसगढ़ की बहू खुशबू शर्मा एक शिक्षिका, सोशल वर्कर और सिंगल मदर हैं। अपने पारिवारिक दायित्वों के साथ समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने इस राष्ट्रीय मंच तक अपनी पहचान बनाई।

शानदार प्रदर्शन से खुशबू शर्मा ने जीता ‘अर्थ विनर 2026’ का खिताब

gondia ki beti raipur ki bahu : प्रतियोगिता के विभिन्न राउंड में खुशबू शर्मा का प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा। विशेष रूप से इंट्रोडक्शन राउंड, टैलेंट राउंड और इवनिंग गाउन राउंड में उन्होंने अपने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और प्रतिभा से निर्णायक मंडल को प्रभावित किया। उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर उन्हें ‘अर्थ विनर 2026’ के प्रतिष्ठित खिताब से नवाजा गया। धन्यवाद जितेंद्र सर एंड कविता मैम।

खुशबू शर्मा बोलीं- यह ताज नहीं, हर महिला के सपनों की जीत है

gondia ki beti raipur ki bahu : खुशबू शर्मा ने अपनी सफलता पर कहा कि “यह खिताब मेरे लिए केवल एक ताज नहीं, बल्कि हर उस महिला के लिए प्रेरणा है जो अपने सपनों को पूरा करने के साथ-साथ अपने परिवार और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियां भी निभा रही है।” उनकी इस उपलब्धि से गोंदिया, महाराष्ट्र और रायपुर, छत्तीसगढ़ में खुशी की लहर है। खुशबू शर्मा की सफलता महिला सशक्तिकरण, आत्मविश्वास और संघर्ष से सफलता तक पहुंचने की प्रेरणादायक मिसाल बनकर सामने आई है।


Read More : चोलामंडलम फायनेंस का चेक बाउंस करना पड़ा भारी, व्यापारी को एक साल की सजा; 5.74 लाख के प्रतिकर (क्षतिपूर्ति) का आदेश