रायपुर, 02 अक्टूबर: Asian Games 2026 Womens Hockey: जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चीन को 1-0 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।
इस जीत के साथ भारत ने महिला हॉकी में 44 साल का स्वर्ण पदक का इंतजार खत्म किया और 2028 में होने वाले लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए सीधे क्वालीफाई भी कर लिया। एशियन गेम्स में यह भारतीय महिला हॉकी टीम का दूसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले भारत ने 1982 में महिला हॉकी का गोल्ड जीता था।
Asian Games 2026 Womens Hockey: 10वें मिनट में लालरेमसियामी ने दिलाई बढ़त
फाइनल मुकाबले में भारत ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। छठे मिनट में बलजीत कौर को ग्रीन कार्ड मिलने के बावजूद भारतीय टीम ने अपना दबाव बनाए रखा। मैच के 10वें मिनट में लालरेमसियामी ने शानदार रिवर्स-स्टिक शॉट के जरिए गोल कर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। यह लालरेमसियामी का 200वां अंतरराष्ट्रीय मैच भी था।
पहले क्वार्टर में भारत को एक पेनल्टी कॉर्नर भी मिला, लेकिन टीम उसे गोल में नहीं बदल सकी। इसके बावजूद भारतीय टीम ने चीन को बराबरी का मौका नहीं दिया और 1-0 की बढ़त के साथ पहला क्वार्टर समाप्त किया।
दूसरे क्वार्टर में चीन ने बढ़ाया दबाव
Asian Games 2026 Womens Hockey: दूसरे क्वार्टर में चीन ने आक्रामक रुख अपनाते हुए भारतीय डिफेंस पर लगातार दबाव बनाया। इसी दौरान चीन को पेनल्टी स्ट्रोक मिला, लेकिन अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया ने शानदार बचाव करते हुए भारत की बढ़त कायम रखी। सविता ने गेंद की दिशा को भांपते हुए बेहतरीन डाइव लगाई और चीन को बराबरी करने से रोक दिया।
Asian Games 2026 Womens Hockey: इसके बाद भी चीन ने कई हमले किए, लेकिन भारतीय डिफेंडर्स ने मजबूती से मोर्चा संभाले रखा। भारतीय टीम ने हाफ टाइम तक 1-0 की बढ़त बनाए रखी।
तीसरे क्वार्टर में भारतीय डिफेंस ने रोके हमले
Asian Games 2026 Womens Hockey: तीसरे क्वार्टर में चीन ने बराबरी के लिए लगातार हमले किए। चीन को पेनल्टी कॉर्नर के मौके भी मिले, लेकिन भारतीय डिफेंस ने हर बार उसके प्रयास को नाकाम कर दिया।
कप्तान सलीमा टेटे और साथी खिलाड़ियों ने शानदार तालमेल दिखाते हुए चीन के आक्रमण को रोक दिया। भारत ने इस दौरान गेंद पर नियंत्रण बनाए रखने के साथ ही समय का भी बेहतर इस्तेमाल किया। तीसरे क्वार्टर के खत्म होने तक स्कोर 1-0 ही रहा।
𝗧𝗛𝗘 𝟰𝟰-𝗬𝗘𝗔𝗥 𝗪𝗔𝗜𝗧 𝗜𝗦 𝗢𝗩𝗘𝗥, 𝗧𝗛𝗘 𝗜𝗡𝗗𝗜𝗔𝗡 𝗪𝗢𝗠𝗘𝗡'𝗦 𝗧𝗘𝗔𝗠 𝗜𝗦 𝗔𝗦𝗜𝗔𝗡 𝗚𝗔𝗠𝗘𝗦 𝟮𝟬𝟮𝟲 𝗚𝗢𝗟𝗗 𝗠𝗘𝗗𝗔𝗟𝗟𝗜𝗦𝗧𝗦! 🇮🇳🥇
A 1-0 victory over World No. 4 China in the final seals a historic gold medal for the Indian Women’s Team, securing… pic.twitter.com/ZiQP1PSYaD
— Hockey India (@TheHockeyIndia) October 2, 2026
आखिरी क्वार्टर में चीन की पूरी ताकत, भारत ने बचाई बढ़त
Asian Games 2026 Womens Hockey: चौथे क्वार्टर में चीन ने बराबरी के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी। आखिरी मिनटों में उसने गोलकीपर को हटाकर एक अतिरिक्त आउटफील्ड खिलाड़ी को भी मैदान पर उतारा, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने अपना डिफेंस नहीं टूटने दिया।
भारतीय डिफेंडर्स ने लगातार हमलों को रोका और गेंद को अपने गोल से दूर रखा। अंतिम सीटी बजते ही भारतीय खिलाड़ियों ने जीत का जश्न मनाया। भारत ने 1-0 की बढ़त बरकरार रखते हुए एशियन गेम्स में महिला हॉकी का स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।
44 साल बाद फिर सुनाई दी जीत की गूंज
भारत का महिला हॉकी में एशियन गेम्स का पिछला स्वर्ण 1982 में आया था। इसके बाद 1998 और 2018 में टीम फाइनल तक पहुंची, लेकिन दोनों बार उसे रजत पदक से संतोष करना पड़ा। 2026 में चीन को हराकर भारत ने दूसरी बार महिला हॉकी का एशियन गेम्स गोल्ड जीता।
Asian Games 2026 Womens Hockey: इस ऐतिहासिक जीत के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम ने 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक में अपनी जगह भी पक्की कर ली है। एशियन गेम्स 2026 में यह भारत का 16वां स्वर्ण पदक भी रहा।
Read More : नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ राज्यपाल डेका ने की पदयात्रा















