जाह्नवी कपूर ने शिखर पहाड़िया और परिवार के साथ बिताए गए खास पलों की तस्वीरें शेयर कीं

jahnvi kapoor
jahnvi kapoor

मुंबई, 1 अगस्त (आईएएनएस)। jahnvi kapoor : एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया और अपने परिवार के साथ बिताए कुछ खास पलों की तस्वीरें शेयर कीं। एक्ट्रेस ने अपनी खुशी भरे निजी पलों की झलक दिखाते हुए इन तस्वीरों को “इतना प्यारा कि पोस्ट किए बिना रहा नहीं गया” बताया। इन तस्वीरों में प्यारी सेल्फी, परिवार के साथ बिताए पल और यादगार तस्वीरें शामिल हैं।

Table of Contents

जाह्नवी शिखर पहाड़िया का हाथ थामे नजर आ रही हैं

jahnvi kapoor : जाह्नवी ने इंस्टाग्राम पर अपनी कई तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, “मैंने कोशिश तो की, लेकिन ये तस्वीरें इतनी प्यारी थीं कि इन्हें पोस्ट किए बिना नहीं रह सकी।” एक तस्वीर में जाह्नवी शिखर पहाड़िया का हाथ थामे पोज देती नजर आ रही हैं। कुछ तस्वीरों में एक्ट्रेस नीली ड्रेस में शानदार पोज देती दिख रही हैं। कुछ और तस्वीरों में जाह्नवी अपने पिता बोनी कपूर और बहन खुशी कपूर के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं।

एक्ट्रेस चमकीले सिल्वर लहंगे में दिखी

jahnvi kapoor : एक तस्वीर में एक्ट्रेस चमकीले सिल्वर लहंगे में दिख रही हैं। एक और तस्वीर में जाह्नवी शिखर पहाड़िया के साथ डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि इन सभी यादगार पलों में सबसे अधिक ध्यान उस तस्वीर ने खींचा, जिसमें जाह्नवी पोज देते हुए शिखर का हाथ पकड़े हुए हैं। यह पहली बार नहीं है जब ‘परम सुंदरी’ एक्ट्रेस ने शिखर के लिए अपना लगाव जाहिर किया है।

जाह्नवी शिखर के नाम वाला पर्सनलाइज्ड नेकलेस पहने देखा गया

jahnvi kapoor : पिछले कुछ समय से जाह्नवी को कई पब्लिक इवेंट्स और आउटिंग्स में शिखर के नाम वाला पर्सनलाइज्ड नेकलेस पहने हुए देखा गया है। खबरों के मुताबिक, जाह्नवी और शिखर रिलेशनशिप में हैं और कई सालों से साथ हैं। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन उनके साथ दिखने और इशारों-इशारों में की गई हरकतों से अक्सर उनके रिश्ते को लेकर अटकलें लगाई जाती रही हैं।

शिखर, जाह्नवी के साथ कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी शामिल हुए

jahnvi kapoor : शिखर, जाह्नवी के साथ कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी शामिल हुए थे, जहां उन्होंने अपनी फिल्म ‘होमबाउंड’ के प्रीमियर के लिए रेड कार्पेट पर वॉक किया था। काम की बात करें तो जाह्नवी कपूर आखिरी बार बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी फिल्म “पेड्डी” में नजर आई थीं।

निर्देशक उमेश बिस्ट के साथ फिल्म के लिए बातचीत कर रही हैं

jahnvi kapoor : इस फिल्म में राम चरण, जगपति बाबू, शिवराजकुमार, बोमन ईरानी और दिव्येंदु ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं। यह एक्शन ड्रामा फिल्म 4 जून को रिलीज हुई थी। खबरों के अनुसार, वह निर्देशक उमेश बिस्ट के साथ एक बिना शीर्षक वाली फिल्म के लिए भी बातचीत कर रही हैं।


Read More : 3 अगस्त का पंचांग: सावन के पहले सोमवार पर करें भगवान शिव व मां पार्वती की पूजा, शाम 5:07 से 6:44 तक अमृत काल


#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार 

(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)