भिलाई 9 मई । DJ bajana pada bhari : पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के जयंती नगर भिलाई-03 में स्थित मां लक्ष्मी मैरिज पैलेस में देर रात तक तेज आवाज में डीजे और लाउडस्पीकर बजाना संचालकों को भारी पड़ गया। आसपास के रहवासियों द्वारा लगातार शोर-शराबे और यातायात बाधित होने की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।
DJ bajana pada bhari : जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि विवाह समारोह के दौरान निर्धारित समय सीमा के बाद भी तेज ध्वनि में साउंड सिस्टम संचालित किया जा रहा था। तेज आवाज के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही थी, वहीं अव्यवस्थित पार्किंग की वजह से सड़क पर यातायात भी प्रभावित हो रहा था।.
मैरिज पैलेस प्रबंधन के खिलाफ कार्यवाही की गई
DJ bajana pada bhari : पुलिस जांच में आवश्यक अनुमति और नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर मैरिज पैलेस प्रबंधन के खिलाफ धारा 152 बीएनएसएस के तहत अभियोजन रिपोर्ट तैयार कर प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्यवाही की गई है।
ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी
DJ bajana pada bhari : पुलिस ने साफ किया है कि सार्वजनिक शांति भंग करने और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
दुर्ग पुलिस की अपील
DJ bajana pada bhari : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों एवं आयोजन संचालकों से अपील करती है कि सार्वजनिक कार्यक्रमों में निर्धारित समय सीमा एवं ध्वनि नियंत्रण संबंधी नियमों का पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
रायपुर , 09 जुलाई 2026: Major Action on illegal fertilizer transport: किसानों के हितों की सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण कृषि आदानों की उपलब्धता सुनिश्चित करने...
रायपुर, 09 जुलाई 2026: CG TRTI got Certificate of Excellent Performance: जनजातीय संस्कृति और विरासत के संरक्षण तथा जनजातीय अनुसंधान एवं विकास के क्षेत्र...
रायपुर, 09 जुलाई 2026: CM's Helpline Number: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन मॉडल में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं...