नशे से दूर रहकर युवा अपने भविष्य और देश का भविष्य सुरक्षित करें : जगदीश रामू रोहरा

एससीएस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ एवं राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम का समापन

0
3
nashe se door rahkar
nashe se door rahkar

धमतरी, 2 सितंबर । nashe se door rahkar :  नगर निगम धमतरी के महापौर जगदीश रामू रोहरा ने युवाओं से नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा को शिक्षा, खेल, कौशल विकास एवं रचनात्मक गतिविधियों में लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा केवल अपना भविष्य नहीं बनाता, बल्कि परिवार और देश के भविष्य को भी दिशा देता है। इसके लिए सकारात्मक सोच, अच्छे संस्कार, आत्म-अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली जरूरी है।

Table of Contents

‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत–संकल्प अभियान’

वे सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो, रायपुर द्वारा एससीएस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, धमतरी में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत–संकल्प अभियान’ एवं राष्ट्रीय पोषण माह के तहत आयोजित दो दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्र प्रदर्शनी के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

nashe se door rahkar :  नशे से दूर रहकर युवा अपने भविष्य और देश का भविष्य सुरक्षित करें : जगदीश रामू रोहरा

युवा तकनीक को समय की बर्बादी नहीं, ज्ञान और विकास का माध्यम बनाएं

महापौर ने युवाओं में बढ़ते मोबाइल एवं सोशल मीडिया के उपयोग का उल्लेख करते हुए कहा कि तकनीक का इस्तेमाल समय की बर्बादी के बजाय ज्ञान, पढ़ाई और कौशल विकास के लिए किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका है और युवाओं को स्वयं नशे से दूर रहने के साथ अपने परिवार एवं मित्रों को भी जागरूक करना चाहिए।

संतुलित एवं पौष्टिक आहार अपनाने पर भी जोर दिया

nashe se door rahkar :  उन्होंने संतुलित एवं पौष्टिक आहार अपनाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि भोजन में प्रोटीन और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों का संतुलन होना चाहिए तथा स्थानीय खाद्य पदार्थों एवं श्रीअन्न (मिलेट्स) को आहार में शामिल करना चाहिए। स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ मस्तिष्क और सकारात्मक सोच युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं।

मन पर नियंत्रण से नकारात्मक विचारों पर विजय

nashe se door rahkar :  समापन दिवस पर ब्रह्माकुमारी केंद्र की गरिमा दीदी ने विद्यार्थियों को ध्यान एवं आत्म-अनुशासन के माध्यम से मन को नियंत्रित करने और नकारात्मक विचारों पर विजय पाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सकारात्मक विचारों को बढ़ावा देकर नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहा जा सकता है।

प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता

nashe se door rahkar :  कार्यक्रम के दौरान नशामुक्ति एवं पोषण विषयों पर निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी, चित्रकला, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मकता के माध्यम से जागरूकता संदेश प्रस्तुत किए। विजेता प्रतिभागियों को समापन समारोह में महापौर रोहरा एवं अतिथियों द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और खेल जगत की हस्तियां रहीं मौजूद

nashe se door rahkar :  कार्यक्रम में पार्षद संतोष सोनकर, हेमंत बंजारे एवं नंदू लोधी, छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित कुश्ती प्रशिक्षक लक्ष्मण लाल साहू, क्रीड़ा भारती जिला अध्यक्ष राम कुमार साहू तथा नगर निगम स्पोर्ट्स अकादमी के प्रशिक्षक श्री टिक्की निर्मलकर सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

महाविद्यालय के एनसीसी एवं एनएसएस विद्यार्थियों की विशेष सहभागिता

nashe se door rahkar :  कार्यक्रम के आयोजन में महाविद्यालय के एनसीसी एवं एनएसएस विद्यार्थियों की विशेष सहभागिता रही। समापन अवसर पर कार्यक्रम में सहयोग एवं सहभागिता के लिए महापौर रोहरा, लक्ष्मण लाल साहू, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सुश्री आकांक्षा मरकाम तथा एनसीसी अधिकारी दिनेश्वर सलाम को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

चित्र प्रदर्शनी से युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति किया जागरूक

nashe se door rahkar :  दो दिवसीय कार्यक्रम में चित्र प्रदर्शनी एवं विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्परिणामों और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया तथा उन्हें सकारात्मक सोच के साथ स्वस्थ, जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।


Read More : रायपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने में मेधावी छात्रों को बांटे गोल्ड मेडल