माँ कामाख्या ट्रस्ट ने सावन में जगह-जगह धार्मिक आयोजन, कांवर यात्रियों की सेवा

maa kamakhya
maa kamakhya

रायपुर, 24 अगस्त  । maa kamakhya : माँ कामाख्या धर्मादा ट्रस्ट द्वारा सावन माह के पावन अवसर पर प्रदेश के विभिन्न शहरों में धार्मिक एवं सेवा गतिविधियों का आयोजन किया गया। ट्रस्ट की ओर से सुंदर नगर रायपुर में सुंदरकांड पाठ एवं भजन का आयोजन किया गया, वहीं धमतरी और रतनपुर में कांवर यात्रियों की सेवा कर धार्मिक भावना के साथ सामाजिक सरोकार का संदेश दिया गया।

Table of Contents

कांवर यात्रियों को फल वितरण

maa kamakhya : वहीं रतनपुर में बड़ी बाजार के पास सावन माह के अवसर पर कांवर यात्रियों को फल वितरण किया गया। यह सेवा कार्य श्रीमती सावित्री संतोष गुप्ता के द्वारा किया गया। इस दौरान कांवर यात्रियों को फल वितरित कर उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की गई।

maa kamakhya : माँ कामाख्या ट्रस्ट ने सावन में जगह-जगह धार्मिक आयोजन, कांवर यात्रियों की सेवा

सुंदर नगर रायपुर में सुंदरकांड पाठ एवं भजन कार्यक्रम

maa kamakhya : सुंदर नगर रायपुर में आयोजित सुंदरकांड पाठ एवं भजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं महिला मंडल की सदस्य शामिल हुईं। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष श्रीमती कल्पना शुक्ला, सुंदर नगर प्रभारी श्रीमती मनोरमा बाजपेई, कुंज बिहारी चौक प्रभारी श्रीमती संध्या तिवारी, श्रीमती उषा पांडे, विनती शर्मा, अलका, अंजनी सहित महिला मंडल की बहनों ने सहभागिता की। भजन एवं सुंदरकांड पाठ के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा।

maa kamakhya : माँ कामाख्या ट्रस्ट ने सावन में जगह-जगह धार्मिक आयोजन, कांवर यात्रियों की सेवा

कांवर यात्रियों के लिए चाय उपलब्ध कराकर सेवा की

maa kamakhya : इसी क्रम में धमतरी में सुबह कांवर यात्रियों के लिए पियाऊ घर में चाय वितरण किया गया। श्रद्धालुओं को चाय उपलब्ध कराकर ट्रस्ट के सदस्यों ने उनकी सेवा की। इस सेवा कार्य में धमतरी जिलाध्यक्ष श्रीमती कमलेश गुप्ता, वृंदावन गुप्ता, उपाध्यक्ष श्रीमती बसंती शर्मा, श्रीमती कमला कौशल, श्रीमती सरोज तिवारी, श्रीमती सुनीति ध्रुव, श्रीमती जमुना ध्रुव, मनीषा साहू, पूनम तिवारी, विष्णु प्रसाद साहू सहित सहयोगी बहनों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

maa kamakhya : माँ कामाख्या ट्रस्ट ने सावन में जगह-जगह धार्मिक आयोजन, कांवर यात्रियों की सेवा

श्रद्धालुओं की सेवा कर सेवा भावना को मजबूत करना

maa kamakhya : ट्रस्ट के सदस्यों ने कहा कि सावन माह में धार्मिक आयोजनों के साथ जरूरतमंदों और श्रद्धालुओं की सेवा करना भारतीय संस्कृति की सेवा भावना को मजबूत करता है। ट्रस्ट द्वारा आगे भी विभिन्न क्षेत्रों में धार्मिक, सामाजिक एवं सेवा गतिविधियां आयोजित की जाती रहेंगी।

गुरुदेव ने सेवा एवं धार्मिक कार्यों की सराहना की

maa kamakhya : कार्यक्रमों के सफल आयोजन पर माँ कामाख्या धर्मादा ट्रस्ट के ट्रस्टी अध्यक्ष परम पूज्य गुरुदेव श्री संकर्षण शरण जी (गुरुजी) ने सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं सहयोगी बहनों को साधुवाद देते हुए उनके सेवा एवं धार्मिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि श्रद्धा के साथ सेवा का भाव समाज को जोड़ने और सकारात्मक वातावरण निर्माण करने का माध्यम है।


Read More : श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा