नई दिल्ली। 07 Sept: Delhi mein Imarat Giri: दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को एक पांच मंजिला इमारत अचानक ढह गई। हादसे के बाद मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई।
अब तक 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है, जबकि हादसे में 5 लोगों की मौत की खबर है। तीन घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें उपचार के लिए एम्स ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है।
बताया जा रहा है कि जिस इमारत के ढहने की घटना हुई, उसमें छात्रों के लिए PG संचालित होता था। रविवार को छुट्टी होने के कारण बड़ी संख्या में छात्र इमारत में मौजूद थे।
Delhi mein Imarat Giri: हादसे के बाद दिल्ली पुलिस, दमकल विभाग, एनडीआरएफ, डीडीएमए, एमसीडी, कैट्स और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं और मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए अभियान शुरू किया।
बेसमेंट में चल रहा था मरम्मत का काम
Delhi mein Imarat Giri: प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इमारत के बेसमेंट में मरम्मत अथवा निर्माण संबंधी काम चल रहा था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस काम को लेकर करीब एक महीने पहले नोटिस भी दिया गया था। चश्मदीदों का कहना है कि करीब एक साल पहले इस इ
मारत को खाली भी कराया गया था। वहीं, बताया जा रहा है कि इसमें PG का संचालन करीब दो महीने पहले शुरू हुआ था। दिल्ली पुलिस के अनुसार, यह इमारत करीब 40 से 50 वर्ष पुरानी थी।
इसमें एक बेसमेंट और पांच ऊपरी मंजिलें थीं तथा इसका इस्तेमाल PG के तौर पर किया जा रहा था। हादसे के समय बेसमेंट में मरम्मत का काम चल रहा था। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
Delhi mein Imarat Giri: ‘हॉस्टल डेज़’ नाम से चलता था PG
एक चश्मदीद के अनुसार, ढही इमारत में ‘हॉस्टल डेज़’ नाम से PG संचालित होता था। यह मुख्य रूप से लड़कों का PG था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के समय जो छात्र अपने कमरों में थे, उनमें से कई मलबे के नीचे दब गए।
घटनास्थल से सामने आए दृश्यों में मलबे के नीचे एक व्यक्ति का पैर फंसा दिखाई दिया। दमकलकर्मियों ने काफी सावधानी से मलबा हटाकर उसे बाहर निकालने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों ने भी राहत एवं बचाव अभियान में मदद की और उपलब्ध संसाधनों के जरिए मलबा हटाने में जुटे रहे।
दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर
Delhi mein Imarat Giri: दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी के मुताबिक, रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे इमारत ढहने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की आठ गाड़ियां और विभिन्न विभागों की बचाव टीमें घटनास्थल पर भेजी गईं। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी और मलबे में फंसे लोगों की तलाश शुरू कर दी।
आपातकालीन कर्मियों ने मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए अभियान शुरू किया। बचाव कार्य के दौरान इमारत के कमजोर हिस्सों को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरती जा रही है।
बिल्डिंग मालिक के खिलाफ FIR
Delhi mein Imarat Giri: पुलिस ने बिल्डिंग मालिक के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इमारत के मालिक हरिओम बंसल और उनके भाई आनंद बंसल बताए जा रहे हैं, जो गुरुग्राम के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि उनके तीन से चार PG संचालित होते हैं।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इमारत में मरम्मत का काम किसकी अनुमति से कराया जा रहा था और क्या निर्माण या मरम्मत के दौरान निर्धारित नियमों का पालन किया गया था।
CM रेखा गुप्ता ने किया घटनास्थल का दौरा
Delhi mein Imarat Giri: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से हादसे की जानकारी ली और मलबे में फंसे लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित निकालने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इमारत के बेसमेंट में काम चल रहा था। उन्होंने कहा कि यदि किसी अधिकारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने हादसे की न्यायिक जांच के आदेश भी दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने इससे पहले सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा कि सत्य निकेतन, आरके पुरम में इमारत गिरने की घटना से वह बेहद दुखी हैं। DDMA, NDRF, दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस, MCD, CATS और सिविल डिफेंस की टीमें युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान में जुटी हैं। उन्होंने कहा कि फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने और प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता देने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
PM मोदी ने जताया दुख
Delhi mein Imarat Giri: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
प्रधानमंत्री ने कहा कि घटनास्थल पर अधिकारी राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं और हादसे से प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
अमित शाह ने CM और अधिकारियों से की बात
Delhi mein Imarat Giri: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना से वह बेहद दुखी हैं। अमित शाह के मुताबिक, उन्होंने मुख्यमंत्री, दिल्ली पुलिस कमिश्नर और एनडीआरएफ के महानिदेशक से बात कर घटनास्थल की स्थिति की जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें बड़े पैमाने पर राहत एवं बचाव अभियान चला रही हैं। घायलों को आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
हादसे की जांच में सामने आएंगे जिम्मेदार
Delhi mein Imarat Giri: फिलहाल बचाव अभियान प्राथमिकता पर है। पुलिस और प्रशासन इमारत के ढहने के कारणों की जांच कर रहे हैं। बेसमेंट में चल रहे काम, इमारत की उम्र, पूर्व में जारी नोटिस और निर्माण संबंधी अनुमति समेत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
न्यायिक जांच के आदेश के बाद हादसे के लिए जिम्मेदार अधिकारियों, बिल्डिंग मालिक और अन्य संबंधित लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में आएगी।
Delhi mein Imarat Giri: राहत एवं बचाव अभियान पूरा होने के बाद प्रशासन हादसे के कारणों और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन से जुड़े तथ्यों को सामने लाने की दिशा में कार्रवाई करेगा।
Read More : रायपुर के 10 जोन में लगेंगे 160 हाईटेक कैमरे: सड़क पर कचरा फेंकने वालों पर होगी कार्रवाई















