IPL RCB vs DC: राहुल-स्टब्स के अर्धशतक, विस्फोटक बल्लेबाजी से मिलर ने कैपिटल्स को दिलाई रोमांचक जीत

IPL RCB vs DC
Bengaluru: Delhi Capitals' David Miller and Tristan Stubbs greet Royal Challengers Bengaluru's players after winning the Indian Premier League (IPL) 2026 match against Royal Challengers Bengaluru at M. Chinnaswamy Stadium in Bengaluru on Saturday, April 18, 2026. (Photo: IANS/Dhananjay Yadav)

खेल: 18 अप्रैल 2026। IPL RCB vs DC: केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स के अर्धशतकों के बाद डेविड मिलर की विस्फोटक बल्लेबाजी के साथ दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 26वें मुकाबले को अपने नाम किया।

Table of Contents

IPL RCB vs DC: आरसीबी को 6 विकेट से हराकर प्वाइंट्स टेबल में चौथा स्थान पर पहुंची डीसी 

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में डीसी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 6 विकेट से हराकर प्वाइंट्स टेबल में चौथा स्थान हासिल कर लिया है।

आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स 5 में से 3 मैच अपने नाम कर चुकी है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 6 में से 4 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर मौजूद है।

आरसीबी ने निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 175 रन बनाए

IPL RCB vs DC: टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 175 रन बनाए। इस टीम को विराट कोहली और फिल साल्ट की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 5.1 ओवरों में 52 रन की साझेदारी की।

कोहली 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद साल्ट ने देवदत्त पड्डिकल के साथ दूसरे विकेट के लिए 29 गेंदों में 47 रन जुटाए। साल्ट ने 38 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों के साथ 63 रन की पारी खेली, जबकि पड्डिकल ने 18 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

IPL RCB vs DC: इसके बाद टिम डेविड ने 26 रन, जबकि जितेश शर्मा ने 14 रन टीम के खाते में जोड़े। क्रुणाल पंड्या ने 12 रन जुटाए। विपक्षी खेमे से अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और लुंगी एनगिडी ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि मुकेश कुमार ने 1 विकेट निकाला।

जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 19.5 ओवर में जीत दर्ज कर ली

IPL RCB vs DC: इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 19.5 ओवर में जीत दर्ज कर ली। पारी की चौथी गेंद पर डीसी को पथुम निसांका (1) के रूप में झटका लगा। इसके बाद 2.5 ओवर में 18 के स्कोर तक टीम ने करुण नायर (5) और समीर रिजवी (2) का विकेट भी गंवा दिया।

शुरुआती तीनों विकेट भुवनेश्वर कुमार के नाम रहे। यहां से ट्रिस्टन स्टब्स ने केएल राहुल के साथ चौथे विकेट के लिए 44 गेंदों में 69 रन की साझेदारी की। राहुल 34 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों के साथ 57 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद कप्तान अक्षर पटेल ने स्टब्स के साथ मिलकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया।

IPL RCB vs DC: 13.3 ओवर के बाद डीसी के कप्तान अक्षर पटेल क्रैंप्स के कारण परेशानी में नजर आए। हालांकि, कुछ देर मैदान पर ही उपचार के बाद उन्होंने बल्लेबाजी जारी रखी, लेकिन 15.5 ओवर के बाद एक बार फिर अक्षर दर्द में दिखे।

आखिरकार, उन्हें रिटायर्ड हर्ड होकर वापस लौटना पड़ा और उनके स्थान पर डेविड मिलर बल्लेबाजी के लिए उतरे। कप्तान पटेल ने 19 गेंदों में 3 चौकों के साथ 26 रन टीम के खाते में जुटाए।

18वें ओवर में ऐसा मौका आया, जब दिल्ली कैपिटल्स की पारी में 24 गेंदों के बाद बाउंड्री आई। अंतिम ओवर में टीम को 15 रन की दरकार थी। रोमारियो शेफर्ड के इस ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर डेविड मिलर ने छक्के लगाए। अंतिम गेंद पर चौके के साथ मैच का अंत कर दिया।

IPL RCB vs DC: ट्रिस्टन स्टब्स ने डेविड मिलर के साथ 24 गेंदों में 45 रन की अटूट साझेदारी की। स्टब्स 47 गेंदों में 1 छक्के और 4 चौकों के साथ 60 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि मिलर ने 10 गेंदों में 2 छक्कों और 1 चौके के साथ नाबाद 22 रन बनाकर दिल्ली को रोमांचक जीत दिलाई।

IPL RCB vs DC: विपक्षी खेमे से भुवनेश्वर कुमार ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए। क्रुणाल पांड्या ने 1 विकेट निकाला। –आईएएनएस आरएसजी

Read More : 16वें पेइचिंग अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का शुभारंभ


(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)