मुजफ्फरपुर, 30 मार्च । Firing at Mujapharpur Market: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बेखौफ अपराधियों ने सोमवार को अहियापुर थाना क्षेत्र के व्यस्ततम बाजार समिति रोड पर बाइक सवार अपराधियों ने सरेआम गोलीबारी करते हुए जमीन कारोबारी प्रभाकर सिंह की हत्या कर दी।
बताया गया कि प्रभाकर सिंह सड़क से गुजर रहे थे, तभी घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक किया। इससे पहले कि प्रभाकर कुछ समझ पाते, अपराधियों ने उन्हें पीछे से ही गोली मार दी। गोली लगने के बाद प्रभाकर सिंह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े।
Firing at Mujapharpur Market: वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए
वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही अहियापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल प्रभाकर सिंह को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले गयी। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक की पहचान गायघाट थाना क्षेत्र निवासी प्रभाकर सिंह के रूप में हुई है। वे जमीन कारोबार से जुड़े हुए थे। पुलिस की टीमें घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से जांच कर रही हैं। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।
अपराधियों की संख्या दो बताई गई है जो बाइक पर सवार थे
Firing at Mujapharpur Market: उन्होंने बताया कि अपराधियों की संख्या दो बताई गई है जो बाइक पर सवार थे। घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। इस मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम का गठन किया गया है।
पुलिस को प्राथमिक तौर पर हत्यारों को लेकर कुछ जानकारी मिली है; जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूरी जांच के बाद ही घटना का खुलासा होगा।
Firing at Mujapharpur Market: परिजनों से बयान लेने के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मृतक बालू और गिट्टी व्यवसाय से भी जुड़े हुए थे। –आईएएनएस एमएनपी/डीएससी
Read More : किसी को न डराना अहिंसा है, किसी से न डरना आत्मज्ञान
(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)
















