बेंगलुरु 28 मार्च । ipl 2026 rcb vs srh live : इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें आरसीबी ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।
सीजन का आगाज जीत से करने पर रहने वाली
ipl 2026 rcb vs srh live : आरसीबी की कोशिश जहां अपने टाइटल को बचाने कर मजबूती के साथ शुरुआत करने की होगी तो वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की नजरें सीजन का आगाज जीत से करने पर रहने वाली हैं।
रजत पाटीदार और ईशान किशन कप्तानी में खेल रही है
ipl 2026 rcb vs srh live : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम इस सीजन भी रजत पाटीदार की कप्तानी में खेल रही है तो वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को कप्तानी में खेल रही है। पैट कमिंस के शुरुआती मैचों में ना खेलने की वजह से ईशान किशन को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी है।
आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कुल 26 मुकाबले
ipl 2026 rcb vs srh live : आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कुल 26 मुकाबले खेले जा चुके हैं। आईपीएल में हेड टू हेड रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने जहां 14 मैचों को अपने नाम किया है तो वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 11 मैच जीतने में कामयाब हो सकी है।
ipl 2026 rcb vs srh live : इसके अलावा एक मुकाबला रद्द रहा है। वहीं बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 8 मुकाबले हुए हैं, इसमें से आरसीबी की टीम ने 5 मैचों को जीता है जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने तीन मुकाबले जीते हैं।
ipl 2026 rcb vs srh live : आरसीबी की प्लेइंग 11
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में आरसीबी की प्लेइंग 11 को लेकर बात की जाए तो वह इस तरह से है – विराट कोहली, फिल साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा।
ipl 2026 rcb vs srh live : सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11
आरसीबी के खिलाफ आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी प्लेइंग 11 में इन प्लेयर्स को जगह दी है – अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, एशन मलिंगा।
Read More : खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: संघर्ष, संकल्प और शानदार प्रदर्शन से भरा 28 मार्च का दिन















