बेलगावी 22 मार्च । digital arrest : बेलगावी में जालसाजों ने सीबीआई अधिकारी बनकर 81 वर्षीय एक व्यवसायी पर आर्थिक अपराध में संलिप्तता का आरोप लगाया और कथित तौर पर ‘डिजिटल अरेस्ट धोखाधड़ी’ के माध्यम से उससे 15 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
वरिष्ठ नागरिक को लगभग छह सप्ताह तक वीडियो कॉल
digital arrest : अधिकारियों के अनुसार, वरिष्ठ नागरिक को लगभग छह सप्ताह तक वीडियो कॉल सहित कई कॉल प्राप्त हुए। जालसाजों ने दावा किया कि उस व्यक्ति को 25 लाख रुपये के धनशोधन के लिए पांच लाख रुपये का कमीशन मिला था और उसके खिलाफ अवैध आर्थिक गतिविधियों के लिए शिकायतें दर्ज की गई हैं।
पीड़ित को संदेह हुआ तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई
digital arrest : धनशोधन के मामले में गिरफ्तार करने की धमकी देकर जालसाजों ने पीड़ित को अपने खाते और वित्तीय विवरण उनके साथ साझा करने और पैसे को कथित तौर पर ‘सुरक्षित या सरकारी खाते’ में स्थानांतरित करने के लिए मजबूर किया। उन्होंने उसे आश्वासन दिया कि जांच के बाद राशि वापस कर दी जाएगी। पीड़ित को संदेह हुआ तो उसने पिछले सप्ताह पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
digital arrest : ‘साइबर, इकोनॉमिक एंड नारकोटिक्स’ ने खाते का पता लगाया
मामले की जांच करने वाले ‘साइबर, इकोनॉमिक एंड नारकोटिक्स’ (सीईएन) थाने के अधिकारियों ने उस खाते का पता लगाया जिसमें पैसा हस्तांतरित किया गया था और केवल 90 लाख रुपये बरामद किए। बेलगावी के पुलिस आयुक्त ने दोषियों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है।
Read More : मणिपुर सरकार ने वन संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए ‘निंगोल वन पहल’ शुरू की
#छत्तीसगढ,#मध्यप्रदेश#महाराष्ट्र,#उत्तर प्रदेश,#बिहार
















