नई दिल्ली, 12 फरवरी । T20 World Cup India’s : भारत ने गुरुवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में नामीबिया को 93 रन से रौंदा। इसी के साथ टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप में लगातार 10वीं जीत दर्ज करते हुए इतिहास रचा है। भारत के अलावा किसी अन्य देश ने टी20 वर्ल्ड कप में लगातार इतनी जीत दर्ज नहीं की है।
साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया दूसरे पायदान पर मौजूद
T20 World Cup India’s : इस लिस्ट में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया दूसरे पायदान पर मौजूद हैं। साउथ अफ्रीका ने साल 2024 में लगातार 8 मैच जीते थे, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने साल 2022 से 2024 के बीच इतने ही मुकाबलों में जीत हासिल की। इंग्लैंड ने साल 2010 से 2012 के बीच लगातार 7 टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले जीते, जबकि भारतीय टीम साल 2012 से 2014 के बीच लगातार 7 मैच अपने नाम कर चुकी थी।
भारत की सबसे बड़ी जीत
T20 World Cup India’s : यह टी20 वर्ल्ड कप में रनों के अंतर से भारत की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले टीम इंडिया ने साल 2012 में इंग्लैंड के विरुद्ध कोलंबो में 90 रन से जीत दर्ज की थी। टीम इंडिया साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 73 रन, जबकि साल 2022 में जिम्बाब्वे के विरुद्ध 71 रन से टी20 वर्ल्ड कप मैच जीती थी।
T20 World Cup India’s : गेरहार्ड इरासमस ने सर्वाधिक 4 विकेट निकाले
टीम इंडिया ने साल 2024 में इंग्लैंड को 68 रन से मात दी थी। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने ईशान किशन (61) और हार्दिक पंड्या (52) की शानदार पारियों के दम पर 9 विकेट खोकर 209 रन बनाए। विपक्षी खेमे से गेरहार्ड इरासमस ने सर्वाधिक 4 विकेट निकाले। बेन शिकोंगो, जेजे स्मट्स और बर्नार्ड शोल्ट्ज ने 1-1 विकेट हासिल किया।
T20 World Cup India’s : नामीबियाई टीम 116 रन पर सिमट गई
इसके जवाब में नामीबियाई टीम 18.2 ओवरों में सिर्फ 116 रन पर सिमट गई। इस टीम के लिए लौरेन स्टीनकैंप ने सर्वाधिक 29 रन बनाए, जबकि जान फ्रीलिंक ने 22 रन का योगदान दिया। भारत की तरफ से वरुण चक्रवर्ती ने महज 7 रन देकर 3 विकेट निकाले। हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल को 1-1 सफलता हाथ लगी। अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे और जसप्रीत बुमराह ने 1-1 विकेट हासिल किया। (आईएएनएस)
Read More : राहुल गांधी के खिलाफ निशिकांत दुबे ने लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र, सदस्यता रद्द करने की मांग
















