सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबन्ध एवं ई-वेस्ट प्रबंधन पर ग्रीन एक्शन वीक का अभियान का आयोजन 3 अक्टूबर से 9 अक्टूबर 2022 तक

जयपुर,

हर साल अक्टूबर के पहले सप्ताह (3 से 9 अक्टूबर) के दौरान मनाया जाने वाला “ग्रां एक्शन वीक” सतत उपभोग को बढ़ावा देने के लिए एक वैश्विक अभियान है | वर्ष 2022 के दौरान इस अभियान को करीब 60 संस्थाओं के द्वारा आफ्रीका, एशिया, यूरोप, उत्तर एवं दक्षिण अमेरिका के 40 देशों में मनाया जा रहा है | ग्रीन एक्शन वीक अभियान स्वीडिश सोसाइटी फार नेचर कंजर्वेशन की एक अनूठी पहल है जो भारत में जयपुर स्थित प्रमुख उपभोक्ता संस्था कट्स इन्टरनेशनल द्वारा पुरे देश में संचालित की जा रही है |

वर्ष 2018 से अब तक इस अभियान की थीम शेयरिंग कम्युनिटी रखी गई है | अभियान के तहत साझा करने एवं सहयोग करने की संस्कृति को प्रोत्साहित किया जा रहा है | इस वर्ष अभियान का उद्देश्य साझा और सहयोग के माध्यम से सभी को सामान एवं सतत उपभोग की सेवाएं प्रदान करने एवं मनुष्य तथा पृथ्वी के फायदे के लिए है |

हाल ही में भारत में 1 जुलाई 2022 से सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पादों के निर्माण, आयात, भंडारण, वितरण, बिक्री एवं उपयोग पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया है | वर्ष 1950 से 2015 तक विश्व स्तर पर लगभग 8.3 बिलियन मीट्रिक टन प्लास्टिक उत्पादित किया गया था एवं इसका 80 प्रतिशत 6.3 बिलियन मीट्रिक टन कचरे के रूप में दर्ज किया गया था | संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के अनुसार प्लास्टिक प्रदुषण वर्ष 1950 में दो मिलियन टन था जो बढ़कर वर्ष 2017 में 348 मिलियन टन हो गया, जो कि 522.6 बी;इयं डालर वैश्विक उद्योग बन गया | केन्द्रीय प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड की वर्ष 2019-20 की रिपोर्ट के अनुसार भारत में सालाना 35 लाख मीट्रिक टन प्लास्टिक कचरा उत्पन्न होता है, वर्ष 2040 तक इसकी क्षमता दो गुनी होने की उम्मीद है |

वर्ष 2019 में विश्व में 53.6 मिलियन मीट्रिक टन ई – कचरा दर्ज किया गया, जिसमे से एशिया का हिस्सा सबसे ज्यादा 24.9 मीट्रिक टन था | भारत, चीन और अमेरिका के बाद ई-कचरे का तीसरा बड़ा उत्पादक है, जो कि 3.2 मीट्रिक टन तथा प्रति व्यक्ति 2.4 किलो है | सरकार की पहल के बावजूद इस ई कचरे का 90 प्रतिशत अनौपचारिक क्षेत्र द्वारा प्रतिबंधित किया जाता है | कट्स के निदेशक जार्ज चेरियन ने बताया की इस साल का अभियानसिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबन्ध के प्रभावी क्रियान्वयन, ई कचरे के उचित प्रबंधन और लोगों को सत् उपभोग के तरीकों के बारे में शिक्षित करने पर केन्द्रित है |

ग्रीन एक्शन वीक अभियान के संचालन के लिए कट्स इंटरनेशनल 14 राज्यों में 14 स्वंय सेवी संस्थाओं के साथ भागीदारी और समर्थन कर रहा है | ग्रीन एक्शन वीक अभियान राजस्थान के अलावा आँध्रप्रदेश,असम, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमांचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, उड़ीसा,तमिलनाडु, तेलंगाना,त्रिपुरा, उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड में गतिविधयां संचालित की जा रही है छत्तीसगढ़ में यह अभियान अनमोल फाउंडेशन के सहयोग से संचालित किया जा रहा है | चेरियन ने बताया कि यह अभियान सतत उपभोग पर काम करने वाली संस्थाओं का एक नेटवर्क बनाने में मदद करेगा तथा सामूहिक पैरवी के प्रयासों को मजबूत बनाने तथा सतत उपभोग की आदतों में बदलाव लाकर सतत भविष्य की ओर अग्रसर करेगा |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here