Gandhi Jayanti: अहिंसा के पुजारी कहलाने वाले महात्मा गांधी को उनकी 153वीं जयंती पूरा देश कर रहा याद

गाँधी जयंती

2 अक्टूबर को पूरा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद कर रहा है। उनकी जयंती पर देशभर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम हो रहे हैं। गांधी जी के आदर्शों और उनके द्वारा दिखाए गए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर आज पूरी दुनिया चलने की कोशिश करती है। जितना सम्मान गांधी जी का भारत में होता है उतना ही गांधी जी को विदेशों में याद किया जाता है। आज उनकी 153वीं जयंती है l

अहिंसा के पुजारी” कहलाने वाले महात्मा गांधी जी को बापू नाम से भी सम्बोधित किया जाता है। महात्मा गाँधी जी का जन्म शुक्रवार2 अक्टूबर 1869 को एक साधारण परिवार में गुजरात के पोरबंदर नामक स्थान में हुआ था। इनका पूरा नाम मोहनदास करमचंद गाँधी है। इनके पिता का नाम करमचंद गाँधीव इनकी माता का नाम पुतली बाई था। इनकी माता एक धार्मिक महिला थी नियमित तौर पर उपवास रखती थी। गाँधी जी का पालन-पोषण वैष्णव मत में विश्वास रखने वाले परिवार में हुआ था। जैन धर्म का महात्मा गाँधी जी पर अत्यधिक प्रभाव पड़ा जिस वजह से अहिंसा ,सत्य जैसे व्यवहार स्वाभाविक रूप से गाँधी जी में बचपन से ही पनपने लगे थे। वह अपने माता-पिता के सबसे छोटी संतान थे, उनके 2 भाई और 1 बहनथी। गाँधी जी के पिता हिन्दू तथा मोढ़ बनिया जाति के थे। लोग गाँधीजी को प्यार से बापू कहते थे। गुजरती इनकी मातृ भाषा थी।साधारण जीवन उच्च विचार वाले बापू जी ने अंग्रेजी हुकूमत से अंतिम साँस तक अहिंसा की राह में चलते हुए संघर्ष किया। भारत छोड़ो आंदोलन,असहयोग आंदोलन,सविनय अवज्ञा आंदोलन में हर तबके के लोगों को अपने साथ जोड़कर भारत को आज़ादी दिलाने में गाँधी जी ने अहम योगदान दिया है।

महात्मा गाँधी जी का जन्म एक साधारण हिन्दू परिवार में हुआ था।इनके पिता करमचंद गाँधी जी दीवान थे।गाँधी जी वैसे तो हर धर्म को सामान मानते थे किन्तु उनपर जैन धर्म का विशेष प्रभाव पड़ा।जैन धर्म में अहिंसा को सर्वोपरि रखा गया है इसी अवधारणा के परिणामस्वरूप गाँधी जी ने अपने सत्याग्रह में अहिंसा को महत्वपूर्ण स्थान दिया है। गाँधी जी भगवदगीता को हमेशा साथ रखते थे और इसका अपने जीवन में अनुसरण करते थे। भगवान को सत्य का स्वरूप मानते थे और अहिंसा को उस सत्य स्वरुप भगवान को पाने का मार्ग।

गाँधी जी विद्यार्थी के रूप में – गाँधी जी एक साधारण व्यक्तित्व के थे।औसत विद्यार्थी के रूप में इनकी शिक्षा अल्फ्रेड हाई स्कूल से हुई थी। विद्यार्थी जीवन में इन्होने यदा कदा पुरस्कार भी जीते। पढाई में तेज नहीं थे किन्तु वे घरेलु काम और माता-पिता की सेवा में ही मन लगाया करते थे। गाँधी जी सच्चाई के प्रतिक राजा हरिश्चंद को अपना आदर्श मानते थे। मात्र 13 वर्ष की उम्र में इनका विवाह पोरबंदर के एक व्यापारी की बालिका से करा दिया गया। 1887 में गाँधी जी ने मुंबई यूनिवर्सिटी से मीट्रिक परीक्षा को पास किया और गुजरात के भावनगर के समलदास कॉलेज में दाखिला लिया था। गाँधी जी का सपना डॉक्टर बनने का था किन्तु परिवार वैष्णव धर्म का अनुयायी था जहाँ चीर-फाड़ की अनुमति नहीं थी। परिवार गाँधी जी को बैरिस्टर बनाना चाहता था। गाँधी जी मैट्रिक परीक्षा पास करने के बाद वकालत की पढाई के लिए इंग्लैंड गए थे सन 1888 में गाँधी जी ने अपने कदम लन्दन में रखे वहां उन्होंने कानून विद्यालय “इनर टेम्पल” में अपना दाखिला कराया। वकालत की पढाई लन्दन से की थी। सन 1890 में अपनी वकालत की पढ़ाई को पूरा करने के बाद भारत लौट आए। वकालत पूरी करने के बाद जब गाँधी जी भारत आये तो उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के द्वारा हो रहे अत्याचारों से आम जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए अपना योगदान दिया।

दक्षिण अफ्रीका में महात्मा गाँधी के योगदान – दक्षिण अफ्रीका में अश्वेतों और भारतीयों के साथ हो रहे नस्लीय भेदभाव के खिलाफ और अपमानजनक नीतियों के परिणामस्वरुप गाँधी जी ने भेदभाव से लड़ने का निश्चय किया। उस समय दक्षिण अफ्रीका में भारतीयों और अश्वेतों को वोट देने के अधिकार से वंचित रखा जाता था उन्हें फुटपाथ में चलने जैसे कही अधिकारों से वंचित रखा गया था। साल 1906 में दक्षिण अफ्रीका की “टांसवाल सरकार” द्वारा भारतीय जनता के पंजीकरण के लिए एक अध्यादेश जारी किया गया था जो की भारतीयों के लिए अपमानजनक अध्यादेश था। वर्ष 1893 में दादा अब्दुल्ला जो की दक्षिण अफ्रीका का एक व्यापारी था उनके द्वारा गाँधी जी को साऊथ अफ्रीका में मुकदमा लड़ने के लिए आमंत्रित किया गया था। गाँधी जी के दक्षिण अफ्रीका पहुंचने के बाद उनके द्वारा साल 1894 में “नटाल इंडियन कांग्रेस” नाम से एक संगठन को स्थापित किया गया भारतीयों ने महात्मा गाँधी जी नेतृत्व में विरोध जनसभा का आयोजन किया तथा इसके परिणाम स्वरुप मिलने वाले दंड को भोगने की शपथ ली गयी। गाँधी जी द्वार सत्याग्रह की शुरुआत यही से की गयी। दक्षिण अफ्रीका में लगभग 7 वर्षों से ज्यादा समय तक संघर्ष चलता रहा। हजारों भारतीयों द्वारा इस अपमानजनक अध्यादेश के खिलाफ संघर्ष को जारी रखा गया। दक्षिण अफ्रीका में लगभग 21 वर्षों तक रहने के बाद महात्मा गाँधी अपने देश भारत लौट आये।

चंपारण और खेड़ा सत्याग्रह -1917-1918 -वर्ष 1917 में अंग्रेजी सरकार के द्वारा चम्पारण (बिहार) के किसानो को नील की खेती करने के लिए मजबूर किया जाने लगा था और इस नील की खेती का मूल्य अंग्रेजी सरकार के द्वारा तय किया गया जिसमे किसानो को बहुत हानि होने लगी थी।नील खेती के विरोध में सरकार के विरुद्ध किसानो का नेतृत्व गाँधी जी द्वारा किया गया। इस आंदोलन को अहिंसात्मक रूप से संपन्न किया गया।किसानो के इस सत्याग्रह से अंग्रेजी सरकार विवश हो गयी थी तथा अंग्रेजी सरकार को उनकी मांगों को मानना पड़ा। इस आंदोलन को चम्पारण आंदोलन नाम से जाना जाने लगा।चम्पारण आंदोलन में सफलता के बाद किसानो का आत्मविश्वाश बढ़ा और वर्ष 1918 में गुजरात के खेड़ा नामक स्थान में भी किसान आंदोलन हुआ। वर्ष 1918 में खेड़ा में आये भीषण बाढ़ का सामना किसानो को करना पड़ा। बाढ़ के कारण क्षेत्रवासियों को भयावह अकाल का सामना करना पड़ा इस आकाल की स्थिति में ब्रिटिश सरकार द्वारा वसूल किये जाने वाले करों में किसानों को किसी भी प्रकार की छूट नहीं दी गयी। किसानों की समस्या को गाँधी जी ने महसूस करते हुए अहिंसात्मक रूप से ब्रिटिश सरकार के विरुद्ध असहयोग आंदोलन को शुरू किया। इस आंदोलन के परिणामस्वरूप अंग्रेजी सरकार को मजबूरन किसानों के हक में की गयी मांगों को मानना पड़ा। सरकार को कर में छूट देनी पड़ी। इस आंदोलन को खेड़ा नामक स्थान पर किया गया जिससे इसका नाम खेड़ा आंदोलन पड़ा।

असहयोग आंदोलन -1920 – अंग्रेजी सरकार के द्वारा आए दिन नए-नए कानून बनाये जाते थे। सरकार की अस्पष्ट नीतियों तथा बेलगाम कर, आर्थिक संकट, महामारी के दौरान अंग्रेजी सरकार ने इन सभी परिस्थितियों में वर्ष 1919 में रोलेट एक्ट जो की अंग्रेजी सरकार द्वारा कानून पास किया गया था जिसे कला कानून भी कहा गया था 1919 के इस रोलेट एक्ट के विरुद्ध जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किये जाने लगे एक्ट के देश में हड़तालें हुई। एक्ट के विरोध के जालियाँवाला बाग़ में एक सभा आयोजित की गयी थी। जनरल डायर ने सभा को रोकने के लिए अंधाधुन्द गोलियों का शिकार सभा में उपस्थित लोगों को बनाना। बड़ी संख्या में इस सभा में बच्चे से लेकर बूढ़े लोग उपस्थित थे जिनको जनरल डायर की गोलियों का शिकार बनाया गया। इस घटना का से पूरा देश आग बगुला हो गया। गाँधी जी इस घटना से काफी विचलित हुए। सितम्बर 1920 गाँधी जी द्वारा असहयोग का प्रस्ताव कोलकाता के कांग्रेस अधिवेशन में रखा गया। इस प्रस्ताव के पारित होने के बाद से पूरे देश में असहयोग आंदोलन की शुरुआत हुई।

कुछ अजनबियों ने दिए थे 4 रुपये

महात्मा गांधी ने 1929 में एक लेख में इस घटना का खुद खुलासा किया था। घटना का उल्लेख उनके द्वारा प्रकाशित साप्ताहिक समाचार पत्र नवजीवन में छपा था। गांधी जी बताते हैं कि एक बार वो अपनी पत्नी कस्तूरबा से इसलिए नाराज हो गए थे क्योंकि उन्होंने गलत तरीके से अपने पास चार रुपये रखे थे।

गांधी जी बताते हैं कि कुछ अजनबियों ने कस्तूरबा को 4 रुपये भेंट किए थे। नियम के हिसाब से उन्हें यह 4 रुपए आश्रम में जमा कराने थे। लेकिन ऑफिस में पैसे देने के बजाय, उन्होंने उस रकम को अपने पास रख लिया। हालांकि गांधीजी आगे यह भी कहते हैं कि, “एक या दो साल पहले, उसने (कस्तूरबा) अपने पास एक या दो सौ रुपये रखे थे जो विभिन्न अवसरों पर विभिन्न व्यक्तियों से उपहार के रूप में प्राप्त हुए थे। आश्रम के नियम हैं कि किसी द्वारा मिली कोई भेंट कोई भी ऐसे ही अपने पास नहीं रख सकता। इसलिए उस वक्त उन चार रुपयों को अपने पास रखना गैरकानूनी था।

चोरों के आने से हुआ खुलासा 

नवजीवन अखबार में गांधी जी द्वारा लिखे लेख के अनुसार, गांधी जी आगे कहते हैं, “पत्नी के ‘अपराध’ का खुलासा तब हुआ जब एक दिन कुछ चोर आश्रम में घुसे। सौभाग्य से वे जिस कमरे में घुसे, उन्हें वहां कुछ नहीं मिला। हालांकि जब यह बात आश्रमवासियों को मालूम हुई तो कस्तूरबा काफी घबरा गईं और अपने द्वारा छिपाई उस रकम को देखने के लिए उत्सुक हो गई।” गांधी जी आगे बताते हैं कि पता चलने के बाद, कस्तूरबा ने पैसे वापस कर दिए और कसम खाई कि वह ऐसा आगे कभी नहीं होगा। जिसके बाद उन्होंने कसम खाई अगर आगे फिर कुछ ऐसा होता है तो वे गांधीजी और आश्रम को छोड़ देंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here