मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी रंगों में सराबोर नजर आए…समूचे प्रदेश में होली की खुमारी… प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल फाग गाते हुए
दुर्ग -भिलाई

समूचे प्रदेश में होली की खुमारी और रंगों से सराबोर होती रही  है।  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी रंगों में सराबोर नजर आए। भिलाई 3 स्थित आवास में उन्होंने पत्नी, बेटे और रिश्तेदारों के साथ होली मनाई । दुर्ग में बड़ी संख्या में  स्थानीय कांग्रेस नेता और जिला प्रशासन के अफसर मुख्यमंत्री को होली की बधाई देने पहुंंचे। सफेद कुर्ता में भूपेश बघेल और उनके रिश्तेदारों ने कंधे पर गमछा भी ले रखा था। भिलाई से सामने आई तस्वीरों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी पत्नी के साथ गुलाल खेलते दिखें। होली की बधाई देकर उन्होंने पत्नी को रंग लगाया और परिजनों के साथ होली मनाई।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा उत्साह, उमंग, रंगों, खुशियों एवं मेल मिलाप के त्यौहार होली पर सभी प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से सभी नागरिकों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करता हूं।

सीएम ने आगे कहा इस दिन ऊंच-नीच, छोटे-बड़े, जात-पात से परे सभी लोग आपसी स्नेह के रंग में सराबोर नजर आते हैं। यह दिन लोगों के बीच खुशियां बांटने का है। यह खुशियों का त्योहार है। कोरोना काफी कम हुआ है, लेकिन बचाव में ही सुरक्षा है। सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल होली मनाएं।
रंगों से सराबोर हुई भिलाई नगरी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई 3 स्थित आवास में सुबह 10:30 बजे से होली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दोपहर 2:30 बजे तक सभी मस्ती में झूमते रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री के बेटे, कलेक्टर डॉक्टर एसएन भूरे, एसपी बीएन मीणा सहित बड़ी संख्या में अतिथि व मुख्यमंत्री के ओएसडी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान फाग गीत का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री ने स्वयं ताल दी। मुख्यमंत्री के ताल से फाग का ऐसा रंग जमा कि लोग झूमने पर मजबूर हो गए। मुख्यमंत्री के घर में इस दौरान मिलने वालों का तांता लगा रहा ।
होली की मस्ती के बीच मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि पुराने गिले-शिकवे भुलाकर सभी इस त्यौहार को मिल-जुलकर मनाते हैं, तभी जीवन में खुशियों के रंग चढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि इस पर्व के दौरान शहर में सौहार्द्रपूर्ण अच्छा वातावरण रहे, बच्चे, बूढ़े, नौजवान सभी मिलकर इस पर्व को मनाएं और आपस में होली की खुशियां बांटे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here