अक्टूबर में छुट्टियों की प्लानिंग है, घूमने का प्लान है तो इन जगहों पर जाएं…

पर्यटन.

मानसून के अंत के साथ अक्टूबर का महीना शुरू होता है। यह वह महीना है जब हमें पतझड़ के कई शानदार रंग देखने को मिलते हैं। साथ ही, इस महीने में ना तो गर्मी होती है ना ठंड, इसलिए यह घूमने के लिए एकदम परफेक्ट वेदर है। अगर आप अक्टूबर में छुट्टियों की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज हम इस आर्टिकल में आपको भारत के कुछ ऐसे खास और शानदार जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप अपनी अक्टूबर की ट्रिप प्लान कर सकते हैं। देश के ये अलग-अलग हिस्से अपनी अलग खूबसूरती और संस्कृति के लिए जाने जाते हैं। आपको कहीं सुंदर बगीचे देखने को मिलेंगे, तो कहीं आपको स्पोर्ट एक्टिविटी करने का मौका मिलेगा।

आगरा, उत्तर भारत

2018071779

अगर आप उत्तर भारत की तरफ जाने का प्लान बना रहे हैं, तो अक्टूबर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक, आगरा है। आगरा में ताजमहल के अलावा मुगलों द्वारा बनवाए गए कई ऐसे मशहूर और पुराने मकबरे, स्मारकें, महल मौजूद हैं, जिन्हें देखा जाना चाहिए। यह देखने में न सिर्फ बड़े हैं बल्कि खूबसूरती ऐसी कि इसका नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज है। इन जगहों पर घूमने के अलावा आप आगरा में शॉपिंग करने का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

मैसूर, कर्नाटक
ooty package5

अक्टूबर में मैसूर देशभर से पर्यटक घूमने आते हैं। इस महीने में यहां का मौसम भी बहुत अच्छा होता है। यह जगह कई मायनों में खास है क्योंकि यह झीलों, तालाबों और देवताओं की भूमि है। एडवेंचर स्पोर्ट्स के दीवानों के लिए यहां वॉटर ज़ोरबिंग, पैराग्लाइडिंग और ट्रेकिंग जैसी गतिविधियां शामिल हैं। साथ ही, यह आपको भव्य महलों, कृष्ण राजा सागर बांध और अन्य धार्मिक स्थलों की मनमोहक सुंदरता आपको काफी पसंद आएगी।

लाहौल स्पीति, हिमाचल प्रदेश

2018022395 olw9mgvpt7o39ec4z59r7f7btevokw4tdfiee0pwps

हिमाचल प्रदेश की वादियों में घूमना किसे पसंद नहीं होता है लेकिन हिमाचल बहुत बड़ा है, जहां घूमने और देखने के लिए बहुत कुछ है। ऐसे में पर्यटकों को अक्टूबर में जगह ढूंढने में थोड़ी दिक्कत हो रही है, तो आप लाहौल स्पीति घूमने का प्लान बना सकते हैं क्योंकि ये अक्टूबर में घूमने के लिए एकदम परफेक्ट जगह है। साथ ही, अगर ये जगह आपके लिए बिल्कुल नई है, तो आपको यहां बहुत मजा आने वाला है। यहां आपको ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और बौद्ध मठ का दीदार करने का मौका मिलेगा।

आप यहां कैंपिंग और ट्रेकिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। घूमने के लिए आप ग्लेशियर लेक भी जा सकते हैं। यहां का खानपान और रहन-सहन थोड़ा- सा लद्दाख और तिब्बत से मिलता-जुलता है। जहां आपको भोजन में स्वादिष्ट दाल-चावल और रोटी-सब्जी खाने को भी मिलेगी।

गोवा

goa beach 1586765649

भारत में घूमने के स्थानों की सूची में गोवा हमेशा सबसे ऊपर रहता है। गोवा का नाम आते ही हर युवा के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। आप अगर अक्टूबर की छुट्टियां प्लान कर रहे हैं, तो गोवा एकदम परफेक्ट प्लेस है। हालांकि, यह छोटा-सा केंद्र शासित प्रदेश है लेकिन यह कई आरामदायक झोपड़ियों और पब्स से भरा हुआ है। साथ ही, यह पार्टी करने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। गोवा में, पूरे साल पार्टी के अलावा, आप पालोलेम में कश्ती की सैर करने का लुत्फ भी उठा सकते हैं। आप वागाटोर में केले की नाव की सवारी भी कर सकते हैं।

माउंट आबू, राजस्थान
default

माउंट आबू एक ऐसी जगह है जो यूरोप के बेहतरीन पर्यटन स्थलों को टक्कर दे सकती है। आबू रोड पर ड्राइव करने का अपना अलग मज़ा है। खासकर, उन लोगों के लिए जो ड्राइविंग का शौक रखते हैं। आप अपने दोस्तों के साथ अक्टूबर में इस खूबसूरत जगह की सैर कर सकते हैं। आपको बता दें कि यह राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है। साथ ही, भारत में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यहां आप नक्की झील की यात्रा और ट्रेवर के टैंक में मगरमच्छ से रुबरु हो सकते हैं। साथ ही, एक अच्छे दिन बिताने के लिए आप पीस पार्क भी घूम सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here