Venture Vortex 2.0: केपीएस रायपुर के बिजनेस क्लब द्वारा “वेंचर वॉर्टेक्स 2.0” का सफ़लता पूर्वक आयोजन

Venture Vortex 2.0
Venture Vortex 2.0

रायपुर: Venture Vortex 2.0: आज केपीएस रायपुर के बिजनेस क्लब द्वारा आयोजित वेंचर वॉर्टेक्स 2.0 का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को उद्यमिता के विविध आयामों से परिचित कराना और व्यवसायिक कौशल विकसित करना था। वैभव साहू, वेंचर वॉर्टेक्स के संस्थापक एवं निदेशक, ने इस आयोजन की पहल की, और बिजनेस क्लब की टीम ने इसे सफलतापूर्वक अंजाम तक पहुँचाया।

Table of Contents

Venture Vortex 2.0:कार्यक्रम में “इनक्यूबेटर पिच” और “व्यवसायिक निर्णय लेने की प्रक्रिया” जैसे सत्रों ने छात्रों को व्यावहारिक जानकारी दी 

कार्यक्रम में चार प्रमुख अतिथियों ने उद्यमिता के विभिन्न पहलुओं पर अपने अनुभव साझा किए। शुभम चौधरी ने व्यवसायिक निर्णय लेने के तरीकों पर चर्चा की, श्रीमती नम्रता तत्या ने बाजार में प्रतिस्पर्धा में सफलता पाने की रणनीतियाँ बताईं, श्रीमती श्रेया मुचल ने प्रभावी पिचिंग की कला सिखाई, और स्वप्निल अग्रवाल ने उद्यमिता में सफलता के मंत्र साझा किए।

कार्यक्रम के दौरान “इनक्यूबेटर पिच” और “व्यवसायिक निर्णय लेने की प्रक्रिया” जैसे सत्रों ने छात्रों को व्यावहारिक जानकारी दी, जिससे उन्हें अपने व्यवसायिक सपनों को साकार करने में मदद मिलेगी। वेंचर वॉर्टेक्स 2.0 ने छात्रों को न केवल प्रेरित किया, बल्कि उन्हें व्यावसायिक दिशा में ठोस कदम उठाने के लिए मार्गदर्शन भी दिया।


Read More: मारवाड़ी युवा मंच राजधानी शाखा द्वारा दीपक वितरण किया जावेगा