भारत और विश्व के इतिहास में 12 फरवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं

history
History : भारतीय और विश्व इतिहास में 15 मई की महत्वपूर्ण घटनाएँ

नयी दिल्ली,  (वार्ता) भारत और विश्व के इतिहास में 12 फरवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं

1266 – दिल्ली के सुल्तान नसीरुद्दीन शाह का निधन।

1502 – वास्को द गामा भारत की दूसरी यात्रा के लिए अपने जहाज़ में लिस्बन से रवाना हुआ।

1544 – इंग्लैंड में राजद्रोह के आरोप में जेन जेन ग्रे को मौत की सज़ा दी गई।

1577 – नीदरलैंड के नये गवर्नर आस्ट्रिया के डान जान ने गृहयुद्ध समाप्त करने का आदेश जारी किया।

1610 – फ्रांस नरेश हेनरी चतुर्थ ने जर्मन प्रोटेस्टेंट यूनियन के साथ समझौता किया।

1689 – विलियम और मेरी इंग्लैंड के राजा तथा रानी घोषित किये गए।

1736 – नादिरशाह फ्रांस का शासक बना।

1742 – मराठा राजनीतिज्ञ बालाजी जनार्दन भानु उर्फ नाना फडणवीस का जन्म।

1762 – ब्रिटिश नौसेना ने कैरेबियाई द्वीप मार्टिनिक पर कब्जा किया।

1771 – गुस्टाव तृतीय स्वीडन के राजा बने।

1809 – अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन का जन्म।

1818 – दक्षिण अमेरिकी देश चिली को स्पेन से स्वतंत्रता मिली।

1824 – प्रसिद्ध दार्शनिक दयानंद सरस्वती का जन्म।

1855 – अमेरिका में मिशीगन विश्वविद्यालय की स्थापना।

1871 – ईसाई मिशनरी, शिक्षाविद एवं भारत में समाज सुधार का काम करने चार्ल्स एफ. एंड्रयूज का इंग्लैंड में जन्म।

1912 – चीन ने ग्रेगोरियन कैलेंडर को अपनाया।

1920 – हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता प्राण का जन्म।

1922 – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कांग्रेस कार्यकारिणी समिति काे असहयोग आन्दोलन समाप्त करने के लिए मनाया।

1925 – उत्तरी यूरोप में बाल्टिक सागर के तट पर बसे देश एस्टोनिया ने कम्युनिस्ट पार्टी पर प्रतिबंध लगाया।

1928 – गांधी जी ने बारदोली में सत्याग्रह करने की घोषणा की।

1938 – जर्मनी की सेना ऑस्ट्रिया में घुसी।

1953 – सोवियत संघ (अब रूस) ने इजरायल से कूटनीतिक संबंध तोड़े।

1975 – भारत ने खुद को चेचक मुक्त देश घोषित किया।

1979 – ईरान के प्रधानमंत्री बख्तियार ने सेना का समर्थन खोने के बाद अपने पद से इस्तीफा दिया।

1994 – नेशनल गैलरी ऑफ नॉर्वे से एडवर्ड मुंक की विख्यात पेटिंग ‘द स्क्रीम’ चोरी हुई।

1998 – हिंदी फिल्मों के हास्य अभिनेता ओम प्रकाश का निधन।

1999 – अमेरिकी सीनेट में तत्कालीन राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव गिरा।

2002 – ईरान के एक विमान के खुर्रमबाद हवाई अड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण 119 लोगों की मौत हो गयी।

2009 – प्रसिद्ध अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय ने डीलिट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की।

2010 – कनाडा के वैंकूवर में 21वें शीतकालीन ओलंपिक खेल शुरू हुए।

2013 – उत्तर कोरिया ने तीसरा भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

अभय, उप्रेती

वार्ता

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here