बिलासपुर, 23 अगस्त । sawan milan : केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री, भारत सरकार एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती लीलावती साहू भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, जिला मुंगेली द्वारा आयोजित जिला महिला मोर्चा परिचय बैठक एवं सावन मिलन समारोह में शामिल हुए।
सावन मिलन हमारी संस्कृति और परंपराओं को सशक्त बनाते हैं
sawan milan : सावन की पावन बेला में आयोजित इस समारोह में तोखन साहू ने महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सावन केवल एक माह नहीं, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति और सनातन परंपराओं से जुड़ा पवित्र अवसर है। ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और आत्मीयता को भी मजबूत करते हैं।

भाजपा महिला मोर्चा संगठन की महत्वपूर्ण शक्ति
sawan milan : उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा संगठन की महत्वपूर्ण शक्ति है। मातृशक्ति ने संगठन को बूथ से लेकर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा और समाजसेवा के कार्यों को नई दिशा मिलती है।
मातृशक्ति एवं बहनों को शुभकामनाएं
sawan milan : साहू ने सावन मिलन के अवसर पर उपस्थित सभी मातृशक्ति एवं बहनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा सभी पर बनी रहे और प्रदेश एवं देश में सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली आए।
सावन मिलन समारोह में जुटे भाजपा पदाधिकारी और महिला कार्यकर्ता
sawan milan : कार्यक्रम में मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव की धर्मपत्नी श्रीमती मीना साव, भाजपा जिला अध्यक्ष दिनानाथ केसरवानी, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अंजना दास, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडे, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री श्रीमती शीलू साहू एवं जिला महिला मोर्चा प्रभारी श्रीमती कल्याणी साहू सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
sawan milan : सावन मिलन समारोह का वातावरण भक्ति, उल्लास और आत्मीयता से सराबोर रहा। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक उत्साह के साथ सावन पर्व मनाया और संगठन की एकजुटता का संदेश दिया।
Read More : पुरी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म अपग्रेडेशन कार्य के कारण कुछ ट्रेनों के संचालन में बदलाव















