Rashifal 12 दिसंबर 2023: आज का राशिफल कैसा रहेगा सिंह राशि आज का दिन जानिए

Rashifal 5 मार्च 2024
Rashifal 5 मार्च 2024
Rashifal 12 दिसंबर 2023: आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और मंगलवार का दिन है। अमावस्या तिथि आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। आज स्नान-दान श्राद्ध आदि की अमावस्या है। साथ ही आज शाम 6 बजकर 51 मिनट तक धृति योग रहेगा। इसके अलावा आज दोपहर पहले 11 बजकर 57 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र लग जाएगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 12 दिसंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।
मेष
आज का दिन आपके लिए खर्च भरा रहने वाला है। आप अपने बढ़ते खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे, जिन पर आप लगाम लगाने के पूरी कोशिश करेंगे। संतान की संगति आपके लिए समस्या बन सकती है। आप किसी काम के चलते आज परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों को भौतिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। जीवनसाथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपका कोई परिजन आपसे यदि संबंधित मदद मांगे, तो आप बहुत ही सोच विचार करें। आपके धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आप अपने पिताजी से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको किसी नए पद की प्राप्ति कर सकती हैं।
वृष
आज का दिन आपके लिए पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। महिला मित्र से अनबन हो सकती है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपका पिताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। यदि ऐसा हो तोआपको उन्हे मानने की पूरी कोशिश करनी होगी। आपके विरोधी आपकी तरक्की देखकर आपसे ईर्ष्या करेंगे। आप अपने घर, मकान आदि को  रेनोवेट करने पर भी पूरा ध्यान देंगे, जिसमें आप अच्छा खासा धन भी खर्च करेंगे। आप माताजी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।
मिथुन
आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। आपकी कोई सोची समझी योजना पूरी होगी। आपके मान- सम्मान में वृद्धि होगी। आपका यदि कोई संपत्ति संबंधित विवाद आपको लंबे समय से घेरे हुए था, तो उसमें आपको जीत मिलेगी। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें  कोई अच्छा ऑफर हाथ लग सकता है। बिजनेस में आप किसी को पार्टनर ना बनाएं, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है। यदि आपने संतान के करियर के लेकर कोई डिसीजन लिया था, तो आज आपको उस पर गर्व होगा। संतान को नौकरी में किसी अच्छे पद की प्रति हो सकती हैं।  आप संस्कारों में परंपराओं पर पूरा जोर देंगे।
कर्क
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी, जो आपकी खुशी का कारण बनेगी। आज आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से छोटी-मोटी पार्टी का आयोजन हो सकता है। आप यदि किसी काम को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उसके लिए आप अपने वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं। परिवार में सदस्यों के साथ बैठकर कुछ समय आप अपनी पारिवारिक समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे। अविवाहित जातकों के जीवन में  किसी साथी की दस्तक हो सकती है। आप मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।
Rashifal 12 दिसंबर 2023: आज का राशिफल कैसा रहेगा सिंह राशि आज का दिन जानिए
rashi

Read More : Rashifal 09 दिसंबर 2023 : आज का राशिफल…वृष, कर्क राशिवालों का दिन कैसा रहेगा जानिए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here