Rashifal 09 दिसंबर 2023 : आज का राशिफल…वृष, कर्क राशिवालों का दिन कैसा रहेगा जानिए

आज का राशिफल
Rashifal 6 जनवरी 2024 : आज का राशिफल, कैसा रहेगा नए साल इन राशि की होगी बंपर कमाई

Rashifal 09 दिसंबर 2023 : आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि एकादशी और शनिवार का दिन है। एकादशी तिथि आज सुबह 6 बजकर 32 मिनट पर समाप्त हो चुकी है। आज उत्पन्ना एकादशी का व्रत किया जाएगा। आज रात 11 बजकर 36 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 43 मिनट तक द्विपुष्कर योग रहेगा। इसके अलावा आज सुबह 10 बजकर 43 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 09 दिसंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

मेष
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। साझेदारी में किसी काम को करने से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपने घर की मरम्मत आदि कराने की भी योजना बना सकते हैं। आपको करीबियों से सतर्कता बनाए रखनी होगी। संतान से संबंधित किसी भी काम में लापरवाही ना करें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती है। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने सकता है, जिससे मिलकर आपको खुशी होगी। परिवार में भाई व बहनों से चल रही अनबन आपको बातचीत के जरिए समाप्त करनी होगी।

वृष
आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। आप किसी काम में जल्दबाजी न दिखाएं, नहीं तो कोई गलती हो सकती है। आपको  बिजनेस में  उतार चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन आपको  हिम्मत नहीं हारनी है। कोशिश करते रहें तभी आप अच्छा लाभ कमा कर सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों के सहकर्मी उनका पूरा साथ देंगे, जिससे वह किसी काम को समय से पहले पूरा करके देंगे। आपके बॉस आपकी तारीफ करते नजर आएंगे। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था तो उसके परिणाम आ सकते हैं।
मिथुन
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप बड़ों की सलाह पर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको कोई शुभ सूचना सुनने को को मिलेगी। संतान कोई यदि कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उसे समय से पूरा नहीं करेंगे। आपको प्रियजन का साथ बनाए रखना होगा। आप घर परिवार में चल रही समस्याओं को लेकर अपने किसी वरिष्ठ सदस्य से बातचीत कर सकते हैं, जिनकी सलाह आपके बहुत काम आएगी। घूमने फिरने के दौरान आपको  कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। यदि आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।
Rashifal 09 दिसंबर 2023 : आज का राशिफल…वृष, कर्क राशिवालों का दिन कैसा रहेगा जानिए
कर्क राशि
कर्क
आज का दिन आपके लिए सुख व समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। निजी विश्व में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आप किसी बात को लेकर जिद्द व अहंकार ना दिखाएं। संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान दें, नहीं तो वह किसी गलत संगति की ओर अग्रसर हो सकते हैं। आपने माता-पिता से  आप अपने मन में चल रही कुछ परेशानियों को लेकर बातचीत कर सकते हैं, जिसमें आपको समाधान मिल जाएगा। जो लोग राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं, उन्हें  महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here