दीपावली पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने ड्यूटी पर तैनात जवानों के साथ बांटी त्योहार की खुशियां

Mantri Yadav ne Duty pe Tainat Jawano Sang Bati Khusi
Mantri Yadav ne Duty pe Tainat Jawano Sang Bati Khusi

रायपुर, 08 नवम्बर: Mantri Yadav ne Duty pe Tainat Jawano Sang Bati Khusi: पावली के पावन पर्व पर प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने संवेदनशीलता और आत्मीयता की अनूठी मिसाल पेश की।

रायपुर से दुर्ग प्रवास के दौरान उन्होंने विभिन्न चौक-चौराहों पर रुककर ड्यूटी पर तैनात पुलिस एवं यातायात पुलिस के जवानों से मुलाकात की।

मंत्री यादव ने जवानों को मिठाई और उपहार भेंटकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं

Mantri Yadav ne Duty pe Tainat Jawano Sang Bati Khusi: मंत्री यादव ने जवानों को मिठाई और उपहार भेंटकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं तथा उनके साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं।

दीपावली के अवसर पर जब लोग अपने परिवार और प्रियजनों के साथ उत्सव मना रहे हैं, वहीं पुलिस एवं यातायात पुलिस के जवान नागरिकों की सुरक्षा और सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। ऐसे में शिक्षा मंत्री यादव ने जवानों के बीच पहुंचकर उनके समर्पण और सेवाभाव के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया।

Mantri Yadav ne Duty pe Tainat Jawano se Bati Khusi: मंत्री यादव को अचानक अपने बीच पाकर ड्यूटी पर तैनात जवानों के चेहरों पर खुशी झलक उठी

मंत्री यादव को अचानक अपने बीच पाकर ड्यूटी पर तैनात जवानों के चेहरों पर खुशी झलक उठी। उन्होंने जवानों से आत्मीयतापूर्वक बातचीत की और उनकी कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि हमारे पुलिस और यातायात पुलिस के जवान त्योहारों के दौरान भी अपने परिवार से दूर रहकर आम नागरिकों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए निरंतर सेवाएं देते हैं। उनका त्याग, अनुशासन और कर्तव्य के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।

उन्होंने कहा कि दीपावली खुशियां बांटने और एक-दूसरे के प्रति सम्मान एवं आत्मीयता व्यक्त करने का पर्व है। ऐसे अवसर पर समाज की सुरक्षा में जुटे जवानों के साथ खुशियां साझा करना विशेष सुखद अनुभूति है। मंत्री यादव ने कहा कि प्रदेश की शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

Mantri Yadav ne Duty pe Tainat Jawano Sang Bati Khusi: उनके अथक परिश्रम और समर्पण के कारण ही नागरिक अपने परिवारों के साथ सुरक्षित वातावरण में त्योहार मना पाते हैं। उन्होंने सभी जवानों एवं उनके परिवारों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Read More :  जगमग रोशनी और पुष्प सज्जा से निखरी अयोध्या, 10वें दीपोत्सव की तैयारियां पूरी