Rashifal 11 November 2022 : आज के राशिफल में आपके लिए क्या है….मां लक्ष्मी कृपा बरसाएंगी

राशिफल

मेष राशि

आज आपकी दिनचर्या अच्छी रहेगी। आज आपके विरोधी परास्त होंगे। आज आप किसी नए विषय पर घरवालों से चर्चा करेंगे , आपके विचारों से लोग सहमत होंगे। नया रोजगार मिलने से आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार आयेगा। दोस्तों से फ़ोन पर काफी लम्बी बात होगी। इस राशि की जो महिलाएं अपना बिजनेस स्टार्ट करना चाहती हैं उनके लिए अच्छे योग हैं।

वृष राशि

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज परिवारजनों के साथ अच्छे सम्बन्ध बनेंगे। सीमेंट का व्यापार कर रहे लोगों का काम तेजी से चलेगा। विद्यार्थी आज काम और पढाई में बैलेंस बनाकर चलेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सहयोगियों से हर संभव मदद मिलती रहेगी। लवमेट्स के दिन ख़ास रहेगा, आज मनपसंद उपहार मिलेगा। बिजनेस में आ रही रुकावटें आज ख़त्म होंगी।

मिथुन राशि

आज आपका दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आएगा।किसानों को अपने श्रम का अच्छा लाभ मिलेगा।आज आपका स्वास्थ्य रोज की अपेक्षा अच्छा रहने वाला है। पारिवारिक परिस्थितियों में पहले से बेहतर सुधार आयेगा। आज किसी के साथ फालतू वाद विवाद में न पड़ें। अगर आपको कोई समस्या है, जिसे आप सोल्व नहीं कर पा रहे तो अपने माता पिता से इसपर राय जरूर लें, आपको लाभ जरूर मिलेगा।

कर्क राशि

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज बेटी के करियर को लेकर थोड़ी चिंता होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा| आज के दिन आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते है आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। आज आप शहर के किसी बड़े मॉल में फ़ूड कार्नर ओपन करने का भी विचार कर सकते हैं।

सिंह राशि

आज आपका दिन अच्छा गुजरेगा। शिक्षक आज किसी मीटिंग में शामिल होंगे। आज बड़ों से कुछ नया सीखने को मिलेगा, जो आगे चलकर आपके काम आयेगा।आपकी बातों से.. किसी की भावनाओ को ठेस न पहुंचे इसका आप ख़ास ख्याल रखेंगे।आज आपके आय–व्यय में समानता बनी रहेगी। नकारात्मक विचारों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। नवविवाहित दंपत्ति की ट्रिप यादगार रहेगी।

कन्या राशि

आज दिन कार्य क्षेत्र में अच्छा लाभ दिलाने वाला है। संतान की चिंता कम होगी,अच्छी जॉब लगने से घर में उत्सव सा माहौल बना रहेगा। नया वाहन खरीदने की उत्सुकता आपके मन में रहेगी, जीवनसाथी के साथ इस बारे में बात कर सकते हैं। आयात-निर्यात का काम कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी।धैर्य रखने से रुके हुए कामों को पूरा करेंगे। आज आपके शत्रु परास्त होंगे।

तुला राशि

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है।धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी, परिवार में अनुष्ठान होने का योग बन रहा है। अधिकारियों के सहयोग से रुके काम में सफलता मिलेगी। आज परिवारजनों के साथ प्यार और स्नेह बढेगा। माता-पिता से भविष्य के बारे में विचार विमर्श कर सकते हैं। साइंस रिसर्च फील्ड से जुड़े लोग आज किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं ,काम में सफलता जरूर मिलेगी।

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन खुशनुमा पल लेकर आया है।  विद्यार्थियों को करियर का चुनाव के लिए… अच्छे अवसर मिलेंगे, शिक्षकों का सहयोग लेने से सफलता मिलेगी। आज आप किसी काम में पूरी तरह व्यस्त रहेंगे लेकिन शाम का समय राहत से भरा होगा। आज आपको प्रॉपर्टी खरीदने से लाभ मिलेगा। इलेक्ट्रॉनिक्स का धंधा कर रहे लोगों का काम अच्छा चलेगा। स्टॉक ब्रोकर का काम करने वालों का आज अच्छा फायदा हो सकता है।

धनु राशि

आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आज आपका मनचाहा काम पूरा होने का योग बन रहा हैं।घर बनवा रहे लोगों का काम आगे बढ़ेगा| अपने काम को किसी नए तरीके से करने की योजना आप सोच सकते हैं, काम समय से पूरा होगा। अगर आप बिजनेस को बढ़ाना चाहते हैं तो आप टेम्पलेट, न्यूज़पेपर advising कर सकते हैं , आपको लाभ मिलेगा। घर पर अलग अलग डिश का आनंद लेंगे। अपने आज बेटे की जॉब लगने से आपको ख़ुशी मिलेगी।

मकर राशि

आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है।पारिवारिक समस्याओं से आज छुटकारा मिलेगा।  सकारात्मक सोंच के साथ आपके रुके काम बनेंगे। शिक्षकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। शेयर मार्केट में आज एक्सपर्ट की राय से आप पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं। आज दूसरे लोग भी आपकी काम करने की योजना से बहुत कुछ सीखेंगे, विरोधी आपके सामने नतमस्तक होंगे।

कुम्भ राशि

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। कार्य क्षेत्र में आ रही बाधाएं आज समाप्त होंगी, काम करने में सरलता होगी।विद्यार्थियों को अपने सहपाठियों की मदद मिलेगी, जिससे दोस्ती में मिठास बढ़ेगी|घर में सुख शांति का महौल बनेगा। आपका मन ईश्वर की भक्ति में लगा रहेगा। इस राशि के राइटर आज कुछ नया और दिलचस्प लिखेंगे जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जायेगा।

मीन राशि

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज आप परिवार की जिम्मेदारी को बखूबी निभायेंगे। व्यापार में आपकी मेहनत से अच्छी सफलता मिलेगी।  छात्र अपने प्रैक्टिकल में नए विचारों को जोड़ सकते हैं। आज परिवार में किसी अनुष्ठान के होने से आपका खर्च बढ़ सकता है  आज आपके बिगड़े काम बनेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here