रायपुर दक्षिण विधानसभा उप निर्वाचन 2024, नामांकन के दूसरे दिन 9 आवेदन खरीदे गए

Raipur Dakshin

रायपुर: Raipur Dakshin:रायपुर दक्षिण विधानसभा उप निर्वाचन 2024 के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दूसरे दिन ही 9 नामांकन आवेदन खरीदे गए। अब तक 17 अभ्यर्थियों ने नामांकन आवेदन खरीदा है। भरे हुए नामांकन पत्रों को 21 अक्टूबर को रिटर्निंग आॅफिसर के समक्ष जमा कर सकते है।

Table of Contents

Raipur Dakshin: दूसरे दिन इन लोगों ने ख़रीदा फॉर्म 

आज भारतीय जनता पार्टी से सूरज यादव, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से दयाराम मेढ़े, निर्दलीय से जितेंद्र शर्मा, निर्दलीय से महेंद्र कुमार बाघ, निर्दलीय से श्रीमती सुषमा अग्रवाल, निर्दलीय से प्रकाश कुमार उरांव, निर्दलीय से आकाश तिवारी, निर्दलीय से मोहम्मद अनवर रिजवी, निर्दलीय श्रीमती शबिस्ता खान ने नामांकन आवेदन खरीदा है।