रायपुर, 22 जून । mukhya sachiv : मुख्य सचिव विकासशील ने मंत्रालय में राज्य शासन के समस्त विभागों के सचिवों की ली बैठक ली। विभागों के महत्वपूर्ण कार्यों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा की। मुख्य सचिव सभी ऑनलाइन सेवाओं को सेवा सेतु में लाने के लिए कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है।
13 से 17 जुलाई तक विधानसभा सत्र
mukhya sachiv : मुख्य सचिव ने आगामी 13 जुलाई से 17 जुलाई तक आयोजित छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र के लिए विभागों के अंतर्गत सभी जरूरी तैयारियों के साथ विभागीय अधिकारियों को विधानसभा में उपस्थित रहने के निर्देश दिए है।
मुख्य सचिव ने प्रभावी क्रियान्वयन और मॉनिटरिंग पर दिया जोर
mukhya sachiv : मुख्य सचिव ने विभागीय अधिकारियों को शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली योजनाओं और कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर वरीयता देने के निर्देश दिए है। उन्होंने सभी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और उनकी निरंतर मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
ई-ऑफिस से पीएम सूर्य घर तक योजनाओं की समीक्षा
mukhya sachiv : बैठक में ई-ऑफिस, लोक सेवा गारंटी, नियद नेल्लानार डेसबोर्ड, सुघ्घर छत्तीसगढ़, पीएम प्रगति पोर्टल, ई-प्रगति सीजी स्टेट पोर्टल, डी रेगुलेशन ई-गजट, सेवा सेतु, मनरेगा, पीएम सूर्य घर बिजली सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली गई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को विभागों के अंतर्गत रिक्त पदों की सूची अद्यतन करने एवं कर्मचारी चयन मंडल के कार्यों की प्रगति की विस्तार से जानकारी सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों से ली।
मुख्य सचिव की बैठक में सभी प्रमुख विभागों के सचिव हुए शामिल
mukhya sachiv : बैठक में गृह एवं जेल विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक सिंह, विधि एवं विधायी विभाग की प्रमुख सचिव सुषमा सावंत, आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख सचिव शहला निगार, मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल, मुख्यमंत्री एवं सुशासन एवं अभिसरण विभाग के सचिव राहुल भगत उपस्थित रहे।
mukhya sachiv : गृह विभाग की सचिव नेहा चम्पावत, सामान्य प्रशासन एवं वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार, सूचना प्रौद्योगिकी एवं आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव अंकित आनंद तथा परिवहन विभाग के सचिव एस. प्रकाश उपस्थित रहे।
समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों के प्रमुख सचिव और सचिव रहे मौजूद
mukhya sachiv : इसके अलावा सामान्य प्रशासन, जनशिकायत निवारण एवं उच्च शिक्षा विभाग के सचिव अविनाश चम्पावत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण तथा वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग की सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव आर. शंगीता, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के सचिव बसवराजु एस. उपस्थित रहे।
mukhya sachiv : जल संसाधन विभाग के सचिव राजेश सुकुमार टोप्पो, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की सचिव शम्मी आबिदी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव मोहम्मद कैसर अब्दुल हक, वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग के सचिव भुवनेश यादव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव भीम सिंह सहित राज्य शासन के विभिन्न विभागों के अन्य सचिव भी बैठक में मौजूद रहे।
Read More : रायपुर से सोमनाथ के लिए रवाना हुई विशेष ट्रेन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिखाई हरी झंडी
















