अवैध खनन पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, 6 क्रशर यूनिट सील, मशीन जब्त

बलौदाबाजार में 6 क्रशर सीलबंद, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में अवैध रेत उत्खनन में प्रयुक्त चौन माउंटेन जब्त ड्रोन सर्वे के माध्यम से की गई जांच, खनिज विभाग की केंद्रीय उड़नदस्ता टीम ने की बड़ी कार्रवाई

avaidh khanan
avaidh khanan

रायपुर, 22 जून । avaidh khanan : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान लगातार तेज किया जा रहा है। इसी क्रम में खनिज साधन विभाग के सचिव एवं संचालक के निर्देश पर केंद्रीय खनिज उड़नदस्ता की संयुक्त टीम ने 21 और 22 जून 2026 को विभिन्न जिलों में औचक निरीक्षण अभियान चलाकर कार्रवाई की।

Table of Contents

6 क्रशर इकाइयों को सीलबंद कर संचालकों को नोटिस जारी

avaidh khanan :  बलौदाबाजार जिले के ग्राम खपरीडीह में गौण खनिज निम्न श्रेणी चूना पत्थर से संबंधित अस्थायी भंडारण स्थलों और खदानों की जांच के दौरान अनियमितताएं मिलने पर 6 क्रशर इकाइयों को सीलबंद कर संचालकों को नोटिस जारी किए गए। वहीं सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम दहिदा में महानदी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन करते हुए एक चेन माउंटेन मशीन पकड़ी गई, जिसे जब्त कर सीलबंद कर दिया गया। मशीन स्वामी को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

अवैध खनन और अवैध परिवहन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं

avaidh khanan :  जांच के दौरान सभी स्थलों का ड्रोन सर्वेक्षण भी कराया गया, जिससे खनन गतिविधियों का सटीक आकलन किया जा सके। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं खनिज सचिव पी. दयानंद ने अधिकारियों को आधुनिक तकनीक, ड्रोन सर्वे और सतत निगरानी के जरिए ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखने तथा शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।