रायपुर 22 जून। awas mele ke lucky draw : छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय आवास मेला-2025 और 31 दिसंबर 2025 तक विभिन्न आवासीय एवं व्यावसायिक योजनाओं में पंजीयन कराने वाले हितग्राहियों के लिए सोमवार को नवा रायपुर स्थित मंडल मुख्यालय में विशेष लकी ड्रॉ आयोजित किया गया।
मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव और आयुक्त अवनीश शरण की उपस्थिति में पारदर्शी लॉटरी प्रक्रिया के जरिए विजेताओं का चयन किया गया।
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की पूजा बरेठ ने कार जीती
awas mele ke lucky draw : इस विशेष लकी ड्रॉ में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की पूजा बरेठ ने बंपर पुरस्कार मारुति स्विफ्ट कार जीती। उन्होंने अटल विहार योजना, दानसरा में एलआईजी आवास बुक कराया था। वहीं रवि प्रकाश राठौर (कोरबा) को होंडा शाइन मोटरसाइकिल और कृष्ण कुमार (कोरबा) को होंडा एक्टिवा स्कूटी मिली।
विजेताओं को 25 जून को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे
awas mele ke lucky draw : इसके अलावा सुषमा गुप्ता और अरुण कुमार प्रधान ने रेफ्रिजरेटर, ओम सोनी और रेणुका घृतलहरे ने वाशिंग मशीन, जबकि गजेंद्र कुमार यादव और संजीत कुमार साह ने एलईडी टीवी जीता। सभी चयनित विजेताओं को 25 जून को सर्किट हाउस, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित समारोह में पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
अनुराग सिंह देव ने विजेताओं को बधाई दी
awas mele ke lucky draw : मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि मंडल गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराने और हितग्राही-केंद्रित योजनाओं के माध्यम से नागरिकों को अधिकतम लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं आयुक्त अवनीश शरण ने हितग्राहियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी मंडल की योजनाओं में सक्रिय सहभागिता बनाए रखने की अपील की।
Read More : मुख्य सचिव विधानसभा सत्र से पहले सख्त, सभी विभागों को नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश















