रायपुर, 22 जून । raipur se somnath : राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन से श्रद्धा, भक्ति, और आत्मिक अनुभूतियों से परिपूर्ण एक अविस्मरणीय आध्यात्मिक तीर्थयात्रा श्रद्धालुओं को लेकर विशेष ट्रेन के जरिए भगवान सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए रवाना हुए।
मुख्यमंत्री साय ने सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा को हरी झंडी दिखाई
raipur se somnath : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के लिए विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक गौरव और आस्था का प्रमुख केन्द्र है। सोमनाथ मंदिर को अनेक बार आक्रांताओं ने तोड़ा, लेकिन हर बार मंदिर का पुनर्निर्माण हुआ, ये देशवासियों की अटूट आस्था का परिणाम है।

1000 से अधिक श्रद्धालु विशेष ट्रेन से सोमनाथ रवाना
raipur se somnath : सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा के तहत विशेष ट्रेन से छत्तीसगढ़ से सोमनाथ के लिए 1000 से अधिक विशिष्टजन, पद्मश्री, राज्य एवं राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित कलाकार एवं साहित्यकार रवाना हुए। यात्रा में शामिल श्रद्धालु छत्तीसगढ़ के शिवालयों की पावन भूमि के माटी कलश और पावन नदियों का जल कलश बाबा सोमनाथ को अर्पण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने भगवान सोमनाथ से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की।
सोमनाथ हमारी आस्था और स्वाभिमान का प्रतीक
raipur se somnath : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए यह गौरव का क्षण है, जब प्रदेशभर से 1000 से अधिक श्रद्धालु भगवान सोमनाथ के दर्शन के लिए रवाना हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 11 जनवरी 2026 से 11 जनवरी 2027 तक सोमनाथ स्वाभिमान पर्व राष्ट्रीय स्मरणोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ के शिवालयों की माटी और नदियों का जल होगा अर्पित
raipur se somnath : मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल के सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण के संकल्प और प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा मंदिर के लोकार्पण का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के कलाकार और साहित्यकार प्रदेश के प्रमुख शिवालयों की पावन मिट्टी और नदियों का जल लेकर यात्रा में शामिल हो रहे हैं, जो सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं
raipur se somnath : संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि यह यात्रा श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभव के साथ भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का अवसर देगी। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को अंगवस्त्र भेंट कर उनकी मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण एवं वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थि
raipur se somnath : इस अवसर पर कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, विधायक धरमलाल कौशिक, अनुज शर्मा, इंद्रकुमार साहू, डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, संपत अग्रवाल, फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष सुश्री मोना सेन सहित जनप्रतिनिधिगण एवं वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।
Read More : सत्ता के लिए नहीं, ब्रिटेन को बेहतर बनाने के लिए संभाली थी जिम्मेदारी: पीएम कीर स्टार्मर
















