IED blast in Sukma : माओवादियों ने लगाई आईईडी सीआरपीएफ कैम्प से कुछ दूर में ब्लॉस्ट , एएसआई गंभीर रूप से घायल

crpf
Maoists blast IED some distance from CRPF camp, ASI seriously injured

 

Sukama | IED blast in Sukma  : बड़ी घटना शनिवार की सुबह CRPF 153 बटालियन के जवान इलाके की सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान कैंप से कुछ ही दूरी पर माओवादियों की लगाई प्रेशर IED की चपेट में CRPF के ASI मोहम्मद असलम का पैर आ गया। जिससे जोर का धमाका हुआ। इस घटना में ASI के पैर के चिथड़े उड़ गए। घायल को बासागुड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ देर में चॉपर से रायपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है। घटना तरेम थाना इलाके की है। पेगड़ापल्ली सीआरपीएफ कैम्प 153 से कुछ दूर पर ब्लास्ट हुआ है। जवान नक्सल अभियान पर निकले थे।  एएसआई को पैर में गंभीर चोट आई है।

Read More : Success is my birthright : “सफलता मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे पाकर रहूंगा”- रतनलाल डांगी आईजी,

जानकारी के मुताबिक, बीजापुर-सुकमा सड़क पर पेगड़ापल्ली के पास माओवादियों ने पहले से ही IED प्लांट कर रखी हुई थी।

बता दे की मौके पर मौजूद अन्य जवान सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना के बाद साथी जवानों ने घायल को फौरन मौके से निकालकर बासागुड़ा के अस्पताल लाया है। जहां उनका इलाज जारी है। ऐसा बताया जा रहा है कि कुछ ही देर में चॉपर के माध्यम से घायल को राजधानी रायपुर रेफर किया जाएगा। इधर, इस घटना के बाद जवान अब भी मौके पर ही मौजूद हैं। इलाके की सर्चिंग बढ़ा दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here