कनिष्का फाउंडेशन की अनूठी पहल, दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया गरबा उत्सव;खुशियों से खिले चेहरे

0
0
kanishka foundation
kanishka foundation

रायपुर 13 अक्टूबर । kanishka foundation : दिव्यांग बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उत्साह के रंग भरने के उद्देश्य से कनिष्का फाउंडेशन छत्तीसगढ़ ने सुंदर नगर स्थित घरौंदा आश्रम में गरबा महोत्सव का आयोजन किया। इस दौरान बच्चों और संस्था की सदस्यों ने गरबा की धुन पर जमकर नृत्य किया और खुशियों के पल साझा किए।

Table of Contents

बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था। संस्था की सदस्यों ने बच्चों के साथ समय बिताकर उन्हें त्योहार की खुशियों में शामिल किया। इस आयोजन का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना, उनके साथ आत्मीयता बढ़ाना तथा उन्हें समान अवसर और सम्मान का अनुभव कराना था। kanishka foundation

बच्चों के साथ गरबा कर आयोजन को यादगार बनाया

इस अवसर पर कनिष्का फाउंडेशन छत्तीसगढ़ की अध्यक्ष खुशबू शर्मा के साथ नीतू सिंह, अन्नपूर्णा शर्मा, शुभांगी आप्टे, संध्या बडोले, लता लांजेवार, सारिका रंगारी,सुनीता मोदी, डॉली अमुले, गुनगुन शर्मा, लाडो शर्मा सहित संस्था की अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। सभी ने बच्चों के साथ गरबा कर आयोजन को यादगार बनाया। विशेष सहयोग मोहित पुजारी जी का रहा। kanishka foundation 

दिव्यांग बच्चे भी समाज का अभिन्न हिस्सा

फाउंडेशन की अध्यक्ष खुशबू शर्मा ने कहा कि संस्था सेवा, संवेदना और समर्पण के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक खुशियां पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। दिव्यांग बच्चे भी समाज का अभिन्न हिस्सा हैं। उनके साथ त्योहार मनाना और उनके चेहरों पर मुस्कान लाना संस्था के लिए खुशी और संतोष का विषय है। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन भविष्य में भी ऐसे सामाजिक और सेवाभावी आयोजनों के माध्यम से जरूरतमंदों के साथ खुशियां साझा करता रहेगा। kanishka foundation 


Read More :  प्रधानमंत्री कृषि धन-धान्य योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन में दंतेवाड़ा ने रचा इतिहास