Jharkhand politics : झारखंड की सियासत में Big उथल पुथल पूर्व सीएम चंपई सहित झामुमो-कांग्रेस के कई विधायक हो सकते हैं भाजपा में शामिल

Jharkhand politics
Jharkhand politics

रांची। Jharkhand politics : झारखंड की सियासत से इस वक्त Big खबर आ रही है। पूर्व सीएम और हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री चंपई सोरेन भाजपा में शामिल हो सकते हैं। चंपई सोरेन के साथ झामुमो-कांग्रेस के पांच से छह विधायक भी भाजपा में शामिल होने की संभावना है।

चंपई सोरेन सुबह जमशेदपुर से सड़क मार्ग से कोलकाता पहुंचे

Jharkhand politics : वह सभी आज दिल्ली पहुंच रहे हैं। खबर है कि चंपई सोरेन सुबह जमशेदपुर से सड़क मार्ग से कोलकाता पहुंचे और वहां से दिल्ली के लिए फ्लाइट पकड़ी। बताया जा रहा है कि उनके साथ झामुमो के विधायक दशरथ गगरई, रामदास सोरेन, चमरा लिंडा और समीर मोहंती के अलावा पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम भी हैं।

चंपई सोरेन ने इन खबरों को निराधार बताया

Jharkhand politics : पिछले तीन दिनों से इन विधायकों के भाजपा में शामिल होने की खबरें झारखंड की सियासत में सुर्खियां बटोर रही थीं। हालांकि, चंपई सोरेन ने इन खबरों को निराधार बताया था। वह बार-बार यही कहते रहे कि ‘मैं जहां हूं, वहीं हूं।‘ इस बीच शनिवार की शाम झामुमो के पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम ने चंपई सोरेन से रांची स्थित आवास पर मुलाकात की।

Jharkhand politics : चंपई सोरेन अपने जमशेदपुर स्थित आवास के लिए रवाना

इसके कुछ ही देर बाद चंपई सोरेन अपने जमशेदपुर स्थित आवास के लिए रवाना हुए। लोबिन, हेंब्रम कह चुके हैं कि वह भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि चंपई सोरेन की भी भाजपा के नेताओं से बात हुई है।


यह भी देखें: Kanwar Yatra : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय Big कांवड़ यात्रा में हुए शामिल; जग़ह जग़ह कांवड़ यात्रा का स्वागत

 

(यह खबर ‘आईएएनएस न्यूज एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए  हिन्द मित्र जिम्मेदार नहीं है.  )

#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here