चतरा, 19 मई (आईएएनएस)। jharkhand chatra police : झारखंड के चतरा जिले की पुलिस ने लगभग 17 लाख रुपये मूल्य की 2 किलो 900 ग्राम अवैध गीली अफीम के साथ एक अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह के सक्रिय कूरियर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान चतरा सदर थाना क्षेत्र के सिक्किद गांव निवासी अनिल कुमार यादव के रूप में हुई है।
सवारी टेंपो में अफीम की बड़ी खेप
jharkhand chatra police : पुलिस अब इस खेप को भेजने वाले मुख्य सप्लायर की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। चतरा के पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में मंगलवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जिला पुलिस को एक पुख्ता खुफिया इनपुट मिला था कि चतरा-जोरी मार्ग से एक युवक सवारी टेंपो में अफीम की बड़ी खेप लेकर बिहार के गया जिले के रास्ते दिल्ली की ओर जाने की फिराक में है।
झारखंड-बिहार की सीमा पर नाकेबंदी
jharkhand chatra police : सूचना के सत्यापन के बाद तुरंत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। इस स्पेशल टीम ने झारखंड-बिहार की सीमा पर स्थित गोसाईडीह के समीप नाकेबंदी कर सघन वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया।
घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पुलिस बल ने दबोच लिया
jharkhand chatra police : वाहन जांच के दौरान जब पुलिस टीम ने एक पैसेंजर टेंपो को रुकवाया, तो उसमें सवार एक संदिग्ध युवक पुलिस बल को देखते ही काले रंग का पीठू बैग लेकर तेजी से भागने लगा। हालांकि, मौके पर मुस्तैद पुलिस के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और उसे खदेड़कर दबोच लिया।
किलो 900 ग्राम उच्च गुणवत्ता वाली गीली अफीम
jharkhand chatra police : जब पकड़े गए युवक के बैग की गहनता से तलाशी ली गई, तो उसके भीतर से 2 किलो 900 ग्राम उच्च गुणवत्ता वाली गीली अफीम, दो स्मार्टफोन और 1200 रुपये नकद बरामद किए गए। एसपी अनिमेष नैथानी ने आगे बताया कि गिरफ्तार अनिल कुमार यादव अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट के लिए महज एक कूरियर के रूप में काम कर रहा था।
ड्रग सिंडिकेट के नेटवर्क से जुड़े अहम सुराग मिले
jharkhand chatra police : बड़े अफीम माफियाओं ने उसे यह टास्क सौंपा था, जिसके तहत दिल्ली पहुंचने के बाद उसे फोन पर ही डिलीवरी पॉइंट और खरीदार की लोकेशन दी जानी थी। शुरुआती पूछताछ में पुलिस को इस अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट के नेटवर्क से जुड़े कई चौंकाने वाले और अहम सुराग मिले हैं।
चतरा के अवैध अफीम नेटवर्क के तार बिहार, दिल्ली, जुड़े
jharkhand chatra police : पुलिस ने मुख्य आपूर्तिकर्ता (सप्लायर) को भी चिन्हित कर लिया है और दावा किया है कि जल्द ही उसे भी सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। चतरा के इस अवैध अफीम नेटवर्क के तार बिहार, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों से सीधे जुड़े हैं और पकड़ा गया आरोपी पहले भी कई बार दूसरे राज्यों में नशे की खेप पहुंचा चुका है। –आईएएनएस एसएनसी/एएस
Read More : दीपिका नागर हत्याकांड: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गंभीर चोटों का खुलासा
#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार
(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)













