दीपिका नागर हत्याकांड: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गंभीर चोटों का खुलासा

0
4
deepika nagar hatyakand
deepika nagar hatyakand

ग्रेटर नोएडा, 19 मई (आईएएनएस)। deepika nagar hatyakand : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में नवविवाहिता दीपिका नागर की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।

Table of Contents

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बाहरी चोटों के निशान 

deepika nagar hatyakand : इसी बीच, अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आए खुलासों ने मामले को और गंभीर बना दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, दीपिका के शरीर पर कई गंभीर बाहरी चोटों के निशान पाए गए। दाहिने चेहरे पर लगभग 12 सेंटीमीटर लंबी सूजन के निशान मिले, जबकि बाईं कोहनी और बाएं हाथ पर भी गहरी चोटें पाई गईं। रिपोर्ट में दाहिनी जांघ पर करीब 38 सेंटीमीटर लंबा गहरा नीला दबाव चिन्ह दर्ज किया गया है।

हाथों के चारों ओर चोट के निशान

deepika nagar hatyakand : बाएं घुटने पर हड्डी तक गहरा घाव पाया गया। इसके अलावा, कमर और पेट के निचले हिस्से में चोट, दाहिने इलियक क्रेस्ट के ऊपर बड़े आकार का गोलाकार कंट्यूजन और हाथों के चारों ओर चोट के निशान भी मिले। पोस्टमॉर्टम के दौरान बाएं कान से रक्तस्राव और सीने व पेट के बाईं ओर दबाव तथा घर्षण के गहरे निशान भी पाए गए।

रिपोर्ट में मस्तिष्क के मध्य और रक्त का थक्का 

deepika nagar hatyakand : रिपोर्ट में मस्तिष्क के मध्य और बाईं ओर हेमेटोमा यानी रक्त का थक्का पाया गया। रिपोर्ट में तिल्ली फटी हुई मिली, जबकि बाईं किडनी पीली अवस्था में पाई गई। शरीर के विभिन्न हिस्सों में अंदरूनी रक्तस्राव की पुष्टि भी हुई है। हृदय के चैम्बर खाली पाए गए। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि शरीर पर मिली गंभीर बाहरी और आंतरिक चोटें भारी आघात की ओर संकेत करती हैं।

तिल्ली का फटना गंभीर हिंसक चोटों का परिणाम

deepika nagar hatyakand : विशेष रूप से मस्तिष्क में हेमेटोमा और तिल्ली का फटना गंभीर हिंसक चोटों का परिणाम माना जा रहा है। वहीं. विसरा को सुरक्षित कर विषैले पदार्थों की जांच के लिए परीक्षण हेतु भेज दिया गया है। दीपिका की मां सरोज नागर ने आईएएनएस से बताया कि परसों रात करीब एक बजे हमें यह जानकारी मिली कि हमारी बेटी छत से गिर गई है।

आठ महीनों से बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे

deepika nagar hatyakand : उन्होंने यह नहीं बताया कि वह कैसे गिरी या असल में क्या हुआ था। जब हमने पूछा कि हमारी बेटी कैसे गिरी, तो उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। वे पिछले आठ महीनों से हमारी बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। –आईएएनएस पीएसके


Read Moreपेट्रोल और डीजल के रेट में हुई बढ़ोतरी, 86 पैसे पेट्रोल और 83 पैसे डीजल के दाम और बढ़े


#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार 

(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)