
खेल, 27 अप्रैल 2026 । IPL 2026 RCB vs DC: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 39वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को 9 विकेट से रौंदा। इस शानदार जीत के साथ आरसीबी ने टॉप-2 पायदान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 8 में से 6 मुकाबले जीतकर फिलहाल दूसरे स्थान पर मौजूद है। वहीं, 8 में से 5 मुकाबले गंवाने के बाद दिल्ली कैपिटल्स सातवें पायदान पर है।
IPL 2026 RCB vs DC: सीजन का 2nd हाईएस्ट रन बनाने वाली 75 रनों में सिमटी
अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी दिल्ली कैपिटल्स 16.3 ओवरों में सिर्फ 75 रन पर सिमट गई। इस टीम को दूसरी गेंद पर डेब्यूटेंट साहिल परख (0) के रूप में पहला झटका लगा।
इसके बाद टीम ने सिर्फ 8 के स्कोर तक अपने 6 विकेट खो दिए। यहां से डेविड मिलर ने अभिषेक पोरेल के साथ सातवें विकेट के लिए 31 गेंदों में 35 रन जुटाए।
डेविड 18 गेंदों में 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि अभिषेक ने 33 गेंदों में 3 चौकों के साथ 30 रन की पारी खेली। इनके अलावा, काइल जैमीसन ने 12 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।
IPL 2026 RCB vs DC: विपक्षी खेमे से जोश हेजलवुड ने 3.3 ओवरों में महज 12 रन देकर 4 विकेट निकाले। इनके अलावा, भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट हासिल किए। रासिख सलाम डार, सुयश शर्मा और क्रुणाल पांड्या ने 1-1 विकेट निकाला।
Done in style, Done with conviction ✅✅@rcbtweets claim 2️⃣ points registering a record chase in New Delhi 🔥
Scorecard ▶️ https://t.co/HIiNNEutP0#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvRCB pic.twitter.com/IWcxJ3PLkV
— IndianPremierLeague (@IPL) April 27, 2026
छोटे लक्ष्य को बंगलोरे ने मात्र 6.3 ओवरों में हासिल कर लिया
IPL 2026 RCB vs DC: आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी ने महज 6.3 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। जैकब बेथेल ने विराट कोहली के साथ 2.5 ओवरों में 26 रन की साझेदारी की।
बेथेल 11 गेंदों में 2 छक्कों और 1 चौके के साथ 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद देवदत्त पड्डिकल ने कोहली के साथ 22 गेंदों में 51 रन की अटूट साझेदारी करते हुए आरसीबी की टीम को आसान जीत दिलाई।
कोहली 15 गेंदों में 2 छक्कों और 1 चौके के साथ 23 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि पड्डिकल ने 13 गेंदों में 3 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 34 रन की नाबाद पारी खेली।
IPL 2026 RCB vs DC: डीसी की तरफ से एकमात्र सफलता काइल जैमीसन के हाथ लगी। –आईएएनएस आरएसजी
Read More : सीएम योगी का छात्रों को संदेश, ‘असफलता से न हों निराश, ‘चरैवेति-चरैवेति’ के मंत्र के साथ बढ़ते रहें आगे’
#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार
(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)














