खेल: 28 अप्रैल 2026। IPL 2026 PBKS vs RR: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को 6 विकेट से हराया।
महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स से मिले 223 रनों के लक्ष्य को आरआर ने 4 विकेट खोकर 19.2 ओवर में हासिल कर लिया। राजस्थान रॉयल्स की यह इस सीजन की छठी जीत है।
IPL 2026 PBKS vs RR: राजस्थान ने 223 रनों के लक्ष्य 4 विकेट खोकर 19.2 ओवर में हासिल कर लिया
223 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत शानदार रही। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 3.2 ओवर में 51 रन जोड़े। वैभव ने सिर्फ 16 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और 5 छक्कों की मदद से 43 रन बनाए।
ध्रुव जुरेल बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और महज 16 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान रियान पराग अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और 16 गेंदों में 29 रन बनाने के बाद युजवेंद्र चहल का शिकार बने।
IPL 2026 PBKS vs RR: यशस्वी जायसवाल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 51 रन बनाए। इसके बाद शुभम दुबे और डोनोवन फेरेरा ने मोर्चा संभाला और पांचवें विकेट के लिए 31 गेंदों में 71 रनों की अटूट साझेदारी निभाई।
फेरेरा ने 26 गेंदों का सामना करते हुए 52 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 6 चौके और 3 छक्के लगाए। वहीं, शुभम ने 12 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 31 रन बनाए और वह टीम को जीत दिलाकर लौटे।
IPL 2026 PBKS vs RR: गेंदबाजी में पंजाब किंग्स की ओर से युजवेंद्र चहल ने 36 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए, जबकि अर्शदीप सिंह ने एक विकेट निकाला।
A SIX to seal the 6️⃣th win of the season! 👊#RR claim two crucial points, ending #PBKS’ unbeaten streak in New Chandigarh 👏
Scorecard ▶️ https://t.co/fBbdVnExPZ#TATAIPL | #KhelBindaas | #PBKSvRR | @rajasthanroyals
— IndianPremierLeague (@IPL) April 28, 2026
पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 222 रन लगाए
IPL 2026 PBKS vs RR: इससे पहले, पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 222 रन लगाए। प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या ने मिलकर पहले विकेट के लिए 37 रन जोड़े। प्रियांश ने 11 गेंदों में 29 रन बनाए।
वहीं, कूपर कोनोली ने 14 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 30 रन बनाए। प्रभसिमरन ने 44 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके और एक छक्के की मदद से 59 रनों का योगदान दिया। हालांकि, कप्तान श्रेयस अय्यर अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और वह 27 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुए।
IPL 2026 PBKS vs RR: अंत के ओवरों में मार्कस स्टोइनिस ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 22 गेंदों में 62 रनों की आतिशी पारी खेली। स्टोइनिस ने अपनी इस पारी में 281 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 4 चौके और 6 छक्के लगाए।
गेंदबाजी में राजस्थान रॉयल्स की ओर से यश राज पुंजा ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए, जबकि जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
IPL 2026 PBKS vs RR: पंजाब किंग्स को आईपीएल 2026 की पहली हार का सामना करना पड़ा है। –आईएएनएस एसएम/एबीएम
Read More : निकाय चुनाव जीत पर पीएम मोदी बोले, गुजरात ने फिर चुना विकास और सुशासन
(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)














