IPL 2026 CSK vs MI: लक्ष्य के 50% स्कोर में ही मुंबई का सफ़ाया, सीएसके ने 103 रनों से मुकाबला अपने नाम किया

संजू ने लगाया सीजन का दूसरा शतक, खेली 101 रनो की नाबाद पारी

IPL 2026 CSK vs MI
IPL 2026 CSK vs MI

खेल, 23 अप्रैल 2026 । IPL 2026 CSK vs MI: आईपीएल 2026 के 33वें मुकाबले में गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस (एमआई) को 103 रनों से रौंदा।

वानखेड़े के मैदान पर सीएसके से मिले 208 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एमआई की पूरी टीम 104 रन बनाकर ऑलआउट हुई।यह सीएसके की इस सीजन की तीसरी जीत है।

IPL 2026 CSK vs MI: मुंबई मात्र 104 में हुई आल आउट 

208 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दानिश मालेवार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। वहीं, नमन धीर को भी अकील हुसैन ने जीरो पर आउट किया।

क्विंटन डी कॉक भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और महज 7 रन बनाकर मुकेश चौधरी का शिकार बने। 11 रनों के स्कोर पर 3 विकेट गिरने के बाद सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने टीम की लड़खड़ाती हुई पारी को संभाला। दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी निभाई।

IPL 2026 CSK vs MI: तिलक 29 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 37 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, सूर्यकुमार 30 गेंदों में 36 रन बनाकर अकील हुसैन का शिकार बने। कप्तान हार्दिक पांड्या का निराशाजनक प्रदर्शन इस मुकाबले में भी जारी रहा, और वह सिर्फ एक रन ही बना सके।

IPL 2026 CSK vs MI: शेरफेन रदरफोर्ड पहली ही गेंद पर नूर अहमद की बॉल पर अंशुल कंबोज को कैच देकर पवेलियन लौटे। कृष भगत 15 गेंदों का सामना करने के बाद 7 रन ही बना सके। जसप्रीत बुमराह 2 रन बनाकर आउट हुए।

एमआई ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए, और पूरी टीम 104 रन बनाकर सिमट गई। गेंदबाजी में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से अकील हुसैन ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में महज 17 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए।

IPL 2026 CSK vs MI: वहीं, नूर अहमद ने 24 रन खर्च करते हुए 2 विकेट चटकाए, जबकि मुकेश चौधरी, जेमी ओवरटन और गुरजपनीत सिंह ने एक-एक विकेट झटका।

चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 207 रन लगाए, संजू ने लगाया सीजन का दूसरा शतक 

IPL 2026 CSK vs MI: इससे पहले, चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 207 रन लगाए। टीम की तरफ से संजू सैमसन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली।

संजू ने सिर्फ 54 गेंदों का सामना करते हुए 101 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी में सैमसन ने 10 चौके और 6 छक्के लगाए। सीएसके की शुरुआत अच्छी नहीं रही।

कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 14 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए, जबकि सरफराज खान 8 गेंदों में 14 रन बनाने के बाद मिचेल सैंटनर का शिकार बने। शिवम दुबे 5 रन ही बना सके, तो डेवाल्ड ब्रेविस ने 21 रनों का योगदान दिया। कार्तिक शर्मा (18) और जेमी ओवरटन (15) भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके।

IPL 2026 CSK vs MI:गेंदबाजी में एमआई की तरफ से अल्लाह गजनफर ने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट चटकाए, जबकि अश्वनी कुमार ने 37 रन खर्च करते हुए 2 विकेट निकाले। यह मुंबई इंडियंस की इस सीजन की पांचवीं हार है। –आईएएनएस एसएम/डीकेपी

Read More : गंगा सप्तमी पर गुरु पुष्य योग के साथ पूरे दिन रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय


(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)